भोपाल/संत नगर | BDC News|bhopalonline.org. रवि कुमार
रंगों का त्योहार होली इस बार केवल गुलाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटन और आस्था का एक अद्भुत संगम बन गया है। लगातार 3 से 4 दिनों की छुट्टियों के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर धार्मिक स्थलों और लग्जरी रिसोर्ट्स में त्योहार मनाने की तैयारी में हैं। राजधानी भोपाल और उपनगर संतनगर के होटल व ट्रेवल्स व्यवसाय में भारी उछाल देखा जा रहा है।
आस्था के साथ होली: मथुरा-वृंदावन और उज्जैन की भारी मांग
इस वर्ष श्रद्धालु होली को आध्यात्मिक रंग में रंगने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों का रुख कर रहे हैं। ट्रेवल्स संचालक सुरेश रीझवानी के अनुसार, मथुरा-वृंदावन की लट्ठमार होली से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर, खाटू श्याम और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक केंद्रों के लिए रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। इसके साथ ही युवाओं और परिवारों के बीच गोवा जैसे पर्यटन स्थल भी पहली पसंद बने हुए हैं।
सेफ होली, हैप्पी होली: रिसोर्ट्स में खास इंतज़ाम
भीड़भाड़ और केमिकल युक्त रंगों से दूर, कई परिवार अब सुरक्षित और शांत माहौल में होली मनाना पसंद कर रहे हैं। इसे देखते हुए संत नगर के वॉटर वीले और द ड्रीम रिसोर्ट जैसे स्थानों पर विशेष ‘होली पैकेज’ लॉन्च किए गए हैं।
होटल संचालक चेतन बजाज ने बताया कि पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखते हुए इन पैकेजों में…
- हर्बल गुलाल: त्वचा की सुरक्षा के लिए केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग।
- लाइव म्यूजिक और स्नैक्स: त्योहार के उत्साह को दोगुना करने के लिए संगीत की व्यवस्था।
- स्पेशल फूड: अनलिमिटेड वेज और नॉनवेज व्यंजनों की वैरायटी।
- बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की जघन्य हत्या, रेप की आशंका पर थाने के बाहर हंगामा और तोड़फोड़

- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा





