भोपाल। BDC News | bhopalonline.org
राजधानी के पंचवटी मार्ग पर स्थित SBR ग्रुप एवं राहुल इंटरप्राइजेज के नए शोरूम का आगाज मानवीय संवेदनाओं और धार्मिक आस्था के अद्भुत संगम के साथ हुआ। आधुनिक टाइल्स, सैनिटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के इस भव्य शोरूम का शुभारंभ किसी वीआईपी के हाथों नहीं, बल्कि दिव्य चक्षु (नेत्रहीन) बच्चों की सुरीली आवाज में हुए सुंदरकांड पाठ से किया गया।
भक्ति में डूबा माहौल: 60 बच्चों ने कंठस्थ किया पाठ
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था के लगभग 60 नेत्रहीन बच्चों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। 5 से 15 वर्ष की आयु के इन बच्चों ने जब पूरी श्रद्धा और आत्मविश्वास के साथ सुंदरकांड का पाठ शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो उठा। यह संभवतः शहर का ऐसा पहला व्यावसायिक उद्घाटन था, जहाँ सामाजिक संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखा गया।
क्रूज जहाज जैसी भव्यता और किफायती दाम
राहुल इंटरप्राइजेज का यह नया शोरूम अपनी वास्तुकला के लिए भी चर्चा में है। इसे एक विशाल क्रूज जहाज (Cruise Ship) की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। संचालकों ने बताया कि यहाँ घर की साज-सज्जा से जुड़े सभी आधुनिक और प्रीमियम उत्पाद—जैसे टाइल्स, सैनिटरी वेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स—किफायती दरों पर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
भंडारे के साथ पूर्ण हुआ अनुष्ठान
सुंदरकांड के समापन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सतीश ईश्वरलाल नावानी, करण आसवानी, राहुल आसवानी, लोकेश आसवानी और पंकज कुमार सहित नावानी एवं आसवानी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
रवि नाथानी की रिपोर्ट
- जबलपुर क्रूज हादसा: जल समाधि लेती व्यवस्था और सिस्टम की ‘खूनी’ लापरवाही

- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल की तैयारी: ₹28 तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें मुख्य कारण

- मासिक राशिफल मई 2026 : जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना

- मजदूर दिवस 2026: कागजी कानूनों और जमीनी संघर्ष के बीच सिसकता श्रमिक वर्ग

- हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: 15 मिनट में बनाएं पौष्टिक ओट्स चीला | Oats Chilla Recipe

- तंबाकू: धीमा जहर, युवा पीढ़ी को खतरा
