Headlines

सुबह सात बजे, विधायक रामेश्वर शर्मा “पब्लिक ड्यूटी” पर

रामेश्वर
👁️ 33 Views

भोपाल में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया

भोपाल, BDC NEWS

हुजूर विधानसभा में विकास कार्यों के लिए जाने जाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार सुबह 7 बजे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ अवध मार्ग और केरवा-सेमरी फोर-लेन सड़क का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि मुखर्जी नगर और कोलार के हर क्षेत्र को फोर-लेन या सिक्स-लेन सड़कों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अवध मार्ग के निर्माण से इस क्षेत्र में यातायात और अधिक सुगम हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश:

  • स्ट्रीट लाइट का कार्य जल्द शुरू किया जाए।
  • सड़क के साथ ड्रेनेज की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
  • कनेक्टिंग रोड का निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
  • वीरशा हाइट और अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं।
  • केरवा डैम से सेमरी तक बनने वाली फोर-लेन सड़क का निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
  • बंजारी में बन रहे मुखर्जी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए।

विधायक शर्मा ने कहा कि केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाली फोर-लेन सड़क बनने के बाद नागरिकों को और अधिक सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास से नागरिकों के लिए प्रगति के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *