देश में 19 फरवरी को सुर्खियों में रहीं खबरे… एक नजर में BDC NEWS@ bulletin
भोपाल डॉट कॉम बुलेटिन
कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर ब्रेक
दिल्ली. एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी चैप्टर पर विराम लग गया है। कमलनाथ ने भाजपा में न जाने की बात कही है। माना जा रहा है, कमलनाथ के भाजपा में एंट्री को लेकर प्रदेश के नेता रोड़ा बने हैं। बता दे कुछ दिनों से कमलनाथ- नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अचानक कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने के चलते अटकलों को पर लग थे। भाजपा का एक धड़ा नहीं चाहता था कि कमलनाथ भाजपा में आएं। लोकसभा चुनाव का गणित भी कमलनाथ के आने से ज्यादा बदलता नहीं दिख रहा था।
केन्द्रीय मंत्रियों-किसानों के बीच नहीं बन पाई बात
चंडीगढ़. केन्द्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच सोमवार को चौथे दौर की बातचीत हुई, केंद्र सरकार ओर मंत्रियों ने साफ किया चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार है। किसान नेताओं के बीच इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। सभी फोरमों में बात करने के बाद 21 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा, सरकार अपने प्रस्ताव के जरिए सिर्फ हरियाणा, पंजाब के किसानों को देख रही है जबकि आंदोलन देशभर के किसानों की फसलों के लिए है। धान पर सरकार एमएसपी देने के लिए राजी हुई है मगर पैदावार अपने हिसाब से कराना चाहती है। यह किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों ने सरकार को 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।
सपा ने किया लोस के लिए 11 प्रत्याशियों का ऐलान
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है। जयंत चौधरी की पार्टी को दिए गए सीट मुज्जफनगर पर भी सपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 27 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
10 लाख करोड़ की परियोजना की यूपी को सौगात
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज दूसरे राज्यों को भी सीखना चाहिए कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किस तरह के प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी मध्यम वर्ग की खरीद शक्ति बढ़ी है। उन्होंने एमएसएमई को यूपी की ताकत बताया।
युद्ध का असर: “ईरानी खिलाड़ियों को ट्रम्प का सहारा”
Latest Hindi News: 0 क्या है पूरा विवाद? राष्ट्रगान न गाकर जताया था विरोध यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित महिला एशियन कप के दौरान ईरानी महिला टीम ने अपने देश का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। ट्रम्प की चेतावनी: ‘खिलाड़ियों को वापस भेजना होगी बड़ी मानवीय भूल’ राष्ट्रपति ट्रम्प ने…
मिडिल ईस्ट में महाजंग: इजराइल का ईरान पर भीषण हमला, तुर्किए की एंट्री से बिगड़े हालात
Latest Hindi News: 1 विदेश न्यूज डेस्क. BDC NEWS| bhopalonline.org पश्चिम एशिया में युद्ध की आग अब बेकाबू होती नजर आ रही है। इजराइल और ईरान के बीच प्रत्यक्ष संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और कूटनीति को हिलाकर रख दिया है। ताजा घटनाक्रम में इजराइल ने ईरान के कई रणनीतिक शहरों पर अब तक के सबसे…
MP : बेटियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच
Latest Hindi News: 0 MP HPV Vaccination: जबलपुर से की एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत जबलपुर। BDC NEWS|bhopalonline.org मध्यप्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के…
कला और सेहत का संगम: ‘टेक्सचर आर्ट’ और ‘शुगर-फ्री’ व्यंजनों का तड़का
Latest Hindi News: 11 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: स्वास्थ्य और कला के संगम से नारी शक्ति का उत्सव भोपाल |BDC News|bhopalonline.org अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष ‘स्वास्थ्य जागरूकता और टेक्सचर आर्ट कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कलावर्स संस्था के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को के. जे. डिजाइन्स के कुणाल जन्यानी और न्यूट्रीशन निंजा की…
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत बना तीसरी बार विश्व विजेता, इतिहास में पहली बार मेजबान देश ने उठाया खिताब
Latest Hindi News: 1 खेल डेस्क, भोपाल|BDC News|bhopalonline.org भारतीय क्रिकेट के लिए 2026 का यह साल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। घरेलू मैदानों पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर…
WAR BREAKING: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का अलर्ट! ईरान का इजरायल पर पलटवार, अमेरिका के युद्धपोत तैनात
Latest Hindi News: 1 दुबई/वॉशिंगटन/तेल अवीव: BDC News|bhopalonline.org पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। ताजा खुफिया रिपोर्टों और रणनीतिक हलचलों ने दुनिया भर में ‘महायुद्ध’ की आशंका पैदा कर दी है। Breaking Highlights युद्ध के संभावित…
