Headlines

दमोह में कड़ी चावल खाने के बाद 12 बच्चे बीमार

दमोह में कड़ी चावल खाने के बाद 12 बच्चे बीमार
👁️ 154 Views

बच्‍चों के बीमार होने की खबर मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे

दमोह. भोपाल डॉट कॉम

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुडारी गांव के एक आंगनवाड़ी केंद्र में गुरूवार दोपहर कड़ी चावल खाने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार हो गए। उल्टी,दस्त और बेहोशी की हालत होने के बाद परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों के द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया गया है। खबर मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों की सेहत की जानकारी लेने के बाद स्वजनों से चर्चा की और उनकी मौजूदगी में बच्चों का इलाज कराया गया।
कड़ी, चावल खाने के बाद बीमार हुए 4 वर्षीय मासूम लोकेंद्र सिंह के पिता पंचम सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी में प्रतिदिन दिन की तरह करीब 10, 12 बच्चे पहुंचे थे।गुरूवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जैन ने पहले खाने में खिचड़ी दी और उसके बाद बच्चों को कढ़ी चावल खिलाया और कुछ देर बाद बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उन्होंने उल्टी, दस्त होने लगे और बेहोशी की हालत में पहुंचने लगे। हम लोगों को जानकारी लगी तो आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं।बच्चों की बीमार होने की खबर मिलने के बाद महिला बाल विकास के अधिकारी संजीव मिश्रा और अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। उनकी मौजूदगी में बच्चों का इलाज किया गया हालांकि इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य है। महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि यह फूड प्वाइजन से जुड़ा मामला है। मौके के लिए टीम रवाना की गई है खाने की जांच की जाएगी।यदि कोई दोषी होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

रंजीत अहिरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *