Headlines

बड़ी खबर.. प्रहलाद पटेल होंगे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष

बड़ी खबर.. प्रहलाद पटेल होंगे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष
👁️ 154 Views

28 मई को हो सकता है ऐलान, सीएम शिवराज जा रहे हैं दिल्ली

भोपाल। भोपाल डॉट कॉम
बड़ी खबर मध्यप्रदेश भाजपा से आ रही है। कहा जा रहा है वीडी शर्मा की जगह प्रहलाद पटेल पार्टी चीफ बन सकते हैं। घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली यात्रा के बाद होगी। इसे लेकर आला नेताओं के बीच बुधवार को सीएम निवास हुए मंथन हो चुका है। पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह से आला कमान खुश नहीं है। बीते दिनों कई घटनाक्रम में नेताओं के बीच मनमुटाव बयानों में सामने आया है। चुनावी साल में संगठन को नया मुखिया देने का मन बना लिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में वीडी का कार्यकाल बढ़ाया गया था, माना जा रहा था विधानसभा चुनाव 2023 वीडी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। बता दे वीडी यानी विष्णुदत्त शर्मा 2020 में प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए थे, जो इस समय खजुराहो से भाजपा के सांसद हैं। मामले में प्रहलाद पटेल के ट्वीट ने इशारा भी कर दिया है। प्रहलाद पटेल आलाकमान की पंसद भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *