श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाली श्री हनुमान आरती (Shri Hanuman ji Aarti) है।
॥ श्री हनुमंत स्तुति ॥
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
Shri Hanuman ji Aarti lyrics
॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन की समस्याओं व भय से मुक्ति प्राप्त होती है
Read More : परीक्षा में सफलता के लिए हनुमान चालीसा
Know Bhopali Slangs…
Latest Hindi News: 24 Poore India me World Famous RAWANGI DAAL LO! Kya keh riye ho miyan Ko Khan, Kaise? Ekdum Bhannaat lag riya hega… व्हाट्सप्प चैनल से जुड़े
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें 5 फरवरी के ताज़ा भाव

Latest Hindi News: 1 5 फरवरी 2026 भारतीय सर्राफा बाजार में आज हलचल तेज है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में आए बदलाव के कारण Gold and Silver Rates (05/02/2026) में आज बड़ी बढ़त देखी जा रही है। अगर आप आज खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ये नए रेट्स आपकी जेब…
महाशिवरात्रि 2026: 15 या 16 फरवरी? जानें महादेव की पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त और दुर्लभ संयोग

Latest Hindi News: 6 उज्जैन: Mahashivratri 2026 : महादेव के भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा उत्सव ‘महाशिवरात्रि’ करीब है। साल 2026 में इस महापर्व की तारीख को लेकर कुछ लोग असमंजस में हैं, लेकिन ज्योतिष गणना और पंचांग ने तस्वीर साफ कर दी है। इस बार शिव और शक्ति के मिलन का यह…
पुडुचेरी के छात्र ने बनाई महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास डिवाइस, अटल टिंकरिंग लैब ने बदली जगदीप की दुनिया

Latest Hindi News: 4 Bhopalonline.org | BDC News : Jagdeep’s Women Safety Project: अटल इनोवेशन मिशन (AIM) आज देश के छोटे-छोटे शहरों से बड़े नवाचारों को जन्म दे रहा है। ताज़ा मिसाल पेश की है पुडुचेरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के छात्र जगदीप ने (PM SHRI KV Student Innovation)। 11वीं कक्षा के…


