Headlines

    धरना : गांधी प्रतिमा के सामने चुप बैठ रहे कांग्रेसी

    धरना : गांधी प्रतिमा के सामने चुप बैठ रहे कांग्रेसी
    👁️ 286 Views

    भोपाल। 11 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज ब्यूरो

    UP  लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजधानी की पुरानी विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने एक घंटे तक मौन धरना दिया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

    भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि उत्तरप्रदेश लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई। इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मौन धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी घटना में बेटे को बचाने का षड्यंत्र करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र का इस्तीफा नहीं हुआ है। घटना के बाद उनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

    बता दें, लखीमपुर जिले के तिकुनिया इलाके में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। इसका विरोध करने करने के लिए किसान भी पहुंचे थे। आरोप है कि किसानों पर भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र से के बेटे समेत कुछ लोगों ने गाड़ी चला दी थी। घटना में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ता समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में फरार गृहराज्य मंत्री के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *