Headlines

    सिविल अस्पताल: सारे घर के बदले गए

    सिविल अस्पताल: सारे घर के बदले गए
    👁️ 286 Views

    13 डॉक्टरों की सूची में सात संतनगर के हैं

    कांग्रेस का सवाल बैरागढ़ क्यों लिखा जा रहा

    भोपाल. बीडीसी न्यूज
    स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक सर्जरी में आधे से ज्यादा सिविल अस्पताल संत हिरदाराम नगर के हैं। सभी को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है। यह आज तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
    संचालनालय स्वास्थ्य ने 13 डॉक्टर की तबादला सूची जारी की है। सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ ज्ञानेन्द्र अर्गल संतनगर से जिला चिकित्सालय होशंगाबाद भेजा गया है। डॉ पूर्णिमा मालवीय निश्चेतना विशेषज्ञ का सिविल अस्पताल बेगमगंज, शिशु रोग विशेषज्ञ आनंद सुचारी को जिला चिकित्सालय राजगढ़ भेजा गया है। चिकित्सा अधिकारी दवेन्द्र कुमार जैन को जिला चिकित्सालय सीहोर, डॉ नितेश कुमार रावत को जिला चिकित्सालय राजगढ़, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डा शोभा खरे क हरदा तबादला किया गया है। डॉ ज्योति कुमार जैन सर्जरी विशेषज्ञ को सीहोर भेजा गया है।
    संतनगर आए यह डॉक्टर
    डॉ रामहित कुमार गुनगा से, ऋतुराज सोनी, डॉ प्रगति विजय कुमार और डॉ नीलम शुक्ला जय प्रकाश चिकित्सालय से, डॉ दीपिका किरार सिवनी से, डॉ प्रवीण ठाकुर धोबीसर्रा से।

    संतनगर क्यों नहीं लिखा
    कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने स्थानांतरण सूची में बैरागढ़ लिख जाने पर आपत्ति जताई है। ज्ञानचंदानी ने कहा कि सालों पहले बैरागढ़ का नाम बदलकर संत हिरदाराम नगर हो गया है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार के दस्तावेजों में बैरागढ़ लिखा जा रहा है, जो आपत्तिजनक है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *