Headlines

कोलार से किए वादे पूरा करने में जुटा हूं-रामेश्वर

कोलार से किए वादे पूरा करने में जुटा हूं-रामेश्वर
👁️ 110 Views

3 करोड़ 77 लाख से बनेगा कोलार सलैया मार्ग
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने किया भूमि पूजन

भोपाल। बीडीसी न्यूज
कोलार में पेय जल, सीवेज, बिजली समस्या हो या शासकीय कॉलेज, कोलार में नया एसडीएम कार्यालय हो या पांच पुलों के साथ यातायात सुगमता की दिशा में हो रहे 80 फिट सड़कों का निर्माण के वादे में पूरे किए हैं।
यह बात हुज़ूर विधानसभा के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कोलार के गिरधर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही ज्ञात हो कि शर्मा रविवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 77 लाख से बनाये जाने वाले कोलार- सलैया मार्ग का भूमि पूजन करने पहुँचे थे । शर्मा ने बताया कि पहले यह मार्ग गिरधर परिसर से सलैया-मिसरोद तक था अब यह मार्ग कोलार के शिवालय काम्प्लेक्स से बनाया जाएगा । शर्मा ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई 2.88 किलोमीटर एवं चौड़ाई 35 फिट रहेगी । शर्मा ने कहा की आप सभी के सहयोग से यह मार्ग अच्छा और जल्दी बनेगा ।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है । हमसे हमारे हिंदुस्तान में श्रीराम लला हुए की नहीं इस बात के प्रमाण मांगे गए। हमने वह समय भी देखा जब हमारे देश के नेताओ ने हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को काल्पनिक तक बता दिया। निश्चित रूप से हमने और हमारे श्रीराम ने उनके सारे सवाल का जवाब सड़क से लेकर कोर्ट तक दिया ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुखर्जी मंडल प्रदीप पाटीदार, मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी मंडल मनोहर मीना, राम रघुवंशी, डी बी सोलंकी, दिग्विजय सिंह, अजय मालवीय, अरुण सिंह, राजेन्द्र सिंह, नीरज अस्थाना, राहुल सक्सेना, एल एम पांडेय, संदीप खोदरे, शैलेन्द्र शुक्ला, नीरज पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *