सारंग के कमलनाथ, कांग्रेस पर बयानी हमले
Bhopal BDC news
मंत्री विश्वास सारंग के बयानी तरकस से कई तीर निकले। मीडिया से सुबह मुखातिब होते हुए सारंग ने कांग्रेस, कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने में कोई कसर नहीं रखी ऐसा करना लाजमी भी था।
सारंग ने अपने बयानों की शुरूआत कांग्रेस में बाकी बची 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चल रही तनातनी से की। बात प्रदेश की थी, लेकिन दूर तलक गई। सारंग ने कहा कि अब लड़ाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच है। अब लड़ाई एआईसीसी – पीसीसी के बीच है। कांग्रेस गुट औऱ गिरोह में बंट गई है। कमलनाथ द्वारा सरकारी अफसरों को दी गई चुनौती पर सारंग ने कहा कि कमलनाथ औऱ कांग्रेस हताश हो गयी है। उनका बयान निंदनीय है। 15 महीने की सरकार में इनको गुंडागर्दी करने की आदत पड़ गई थी। कांग्रेस के नेताओं को इस बात का इल्म रखना चाहिए कि इस समय मप्र में भ्रष्टाचार की सरकार नहीं है। अब वो किसी भी वर्ग को धमकी नहीं दे सकते। प्रशासन को इस तरह की धमकी देना उन्हें हताश करना है। कमलनाथ हारने के डर से अपना मानसिक संतुलन न खोए।
मोदी पर क्या बोले सारंग
पीएम मोदी का जन्मदिन का हम सब के लिए आनंद का विषय है। उनकी आयु लंबी हो ऐसी हम सबकी कामना है। पीएम मोदी के जीवन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। इसलिये हम सब उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है।