Headlines

    छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

    छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

    गुरूदेव तिवारी

    दीपोत्सव की बधाई..  इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी।  धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।

    धनतेरस 22 अक्टूबर

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 

    छोटी दिवाली 23 अक्टूबर

    इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

    दिवाली 24 अक्टूबर

    फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

    नरक चतुर्दशी  शुभ मुहूर्त

    अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

    अवधि – 01 घंटा 23 मिनट

    काली चौदस 23 अक्टूबर को

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।  मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक। 

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

    • सिंह राशिफल 2026: जानिए अपना साल भर का भविष्यफल | Leo Monthly Horoscope 2026

      ज्योतिष प्रभाग. BDC News सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2026 उन्नति और आत्म-मंथन का वर्ष होने वाला है। इस वर्ष शनि और बृहस्पति (गुरु) का गोचर आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगा। जहाँ करियर में नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी, वहीं पारिवारिक मोर्चे पर धैर्य की परीक्षा हो सकती है। आइए जानते…

    • कर्क राशिफल 2026: जानिए साल 2026 में कैसा रहेगा कर्क राशि का भविष्यफल | Cancer Horoscope 2026

      ज्योतिष प्रभाग. BDC News कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिश्रित परिणामों वाला वर्ष रहने वाला है। चंद्र प्रधान इस राशि के लिए शनि और बृहस्पति का गोचर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। जहाँ करियर में नई ऊंचाइयां मिलने के योग हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में थोड़ा धैर्य रखने की…

    • मिथुन राशिफल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल? मासिक भविष्यफल (Mithun Rashifal 2026)

      ज्योतिष प्रभाग. BDC News बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिश्रित परिणामों वाला लेकिन प्रगतिशील रहने वाला है। इस वर्ष राहु-केतु और शनि का गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। जहाँ करियर में नई ऊंचाइयां मिलने के योग हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में थोड़ा धैर्य…