Headlines

    छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

    छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

    गुरूदेव तिवारी

    दीपोत्सव की बधाई..  इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी।  धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।

    धनतेरस 22 अक्टूबर

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 

    छोटी दिवाली 23 अक्टूबर

    इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

    दिवाली 24 अक्टूबर

    फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

    नरक चतुर्दशी  शुभ मुहूर्त

    अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

    अवधि – 01 घंटा 23 मिनट

    काली चौदस 23 अक्टूबर को

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।  मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक। 

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

    • कुंभ राशिफल 2026: यहाँ पढ़ें पूरे वर्ष का मासिक भविष्यफल | Aquarius Yearly Horoscope 2026

      ज्योतिष प्रभाग. BDC News कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 आत्म-मंथन और बड़े निर्णयों का वर्ष होगा। शनि की साढ़े साती के अंतिम चरणों और बृहस्पति (गुरु) के गोचर का प्रभाव आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। जहाँ साल की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, वहीं मध्य…

    • मकर राशिफल 2026: वार्षिक भविष्यफल | मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026? मासिक गणना

      ज्योतिष डेस्क. BDC News मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 धैर्य, अनुशासन और बड़े बदलावों का वर्ष होने वाला है। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव और बृहस्पति (गुरु) के गोचर के कारण, यह वर्ष आपको कड़ी मेहनत का मीठा फल देने वाला साबित होगा। साल की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन…

    • धनु वार्षिक राशिफल 2026: कैसा रहेगा आपका पूरा साल? जानें करियर, स्वास्थ्य और भाग्य का माहवार भविष्यफल

      ज्योतिष प्रभाग.BDC News धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 नई संभावनाओं और उपलब्धियों का वर्ष साबित होने वाला है। बृहस्पति का गोचर आपके लिए ज्ञान और विस्तार के मार्ग खोलेगा, वहीं शनि की चाल आपको अनुशासन का पाठ पढ़ाएगी। यदि आप शिक्षा, विदेश यात्रा या नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो…