दीपोत्सव की बधाई.. इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।
धनतेरस 22 अक्टूबर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
छोटी दिवाली 23 अक्टूबर
इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।
दिवाली 24 अक्टूबर
फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 01 घंटा 23 मिनट
काली चौदस 23 अक्टूबर को
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी। मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
सोमनाथ अमृत महोत्सव 2026 : पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, वायुसेना का एयर शो
75 वर्षों का उत्सव जयपुर। BDC News | bhopalonline.org 11 मई 2026 को स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 किमी लंबे रोड शो के माध्यम से मंदिर…
आज का पंचांग और राशिफल: 22 अप्रैल 2026 | Aaj Ka Panchang, Rashifal and Numerology in Hindi
आज का पंचांग: 22 अप्रैल 2026 एके तिवारी, ज्योतिषाचार्यBDC News | bhopalonline.org नमस्ते, आज 22 अप्रैल 2026 का दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए शुभ-अशुभ समय, क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे। राशिफल और मूलांक फल। दिन शुभ हो.. अशुभ समय (वर्जित): दैनिक राशिफल (12 राशियाँ)…
19 अप्रैल 2026 पंचांग, राशिफल, मूूलांक फल। जाने क्या कह रहे तारे-सितारे
एके तिवारी, ज्योतिषाचार्यBDC News | bhopalonline.orgआज 19 अप्रैल 2026, रविवार का दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हम वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में प्रवेश कर चुके हैं। आज का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो ऊर्जा, तेज और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज की ग्रह स्थिति कई…