कुआलालंपुर|BDC News|bhopalonline.org
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन रविवार की शुरूआत मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा औपचारिक स्वागत के साथ हुई, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की। मोदी का 2026 में यह पहला विदेश दौरा है।
पीएम मोदी और मलयेशियाई पीएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें पीएम मोदी ने कहा- भारत-मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक है और दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ा है। वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा।
पहले दिन… दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय के बीच अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी
यह भी पढ़ें…
- बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की जघन्य हत्या, रेप की आशंका पर थाने के बाहर हंगामा और तोड़फोड़
- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन
- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर
- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल