बैरागढ़ खेल मैदान का मामला….. मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने जताई नाराजगी
संतनगर. भोपाल डॉट कॉम
संतनगर के शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम पर 60 साल से अधिक पुराने पेड़ की छटाई करनी थी, लेकिन नगर निगम अमले ने आधा पेड़ काट दिया है। हराभरा पेड़ कटने की सूचना पर मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने इकट्ठा होकर नाराजगी जताई। निगम अफसरों का कहना है कि खेल मैदान में रोशनी करने के लिए कटाई की गई है।

बता दे संतनगर के खेल मैदान पर सालों से छाया देने वाला पेड़ लगा हुआ है, बिजली के लिए पेड़ की छटाई करनी थी, लेकिन नगर निगम अफसरों की मौजूदगी के बाद भी कर्मचारियों ने पेड़ की ज्यादातर शाखाओं का काट दिया है। मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के प्रमुख मोहन लालवानी, अमित बिनवानी, कन्हैया इसरानी ने मौके पर आकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। उनका कहना है कि हर मौसम में यह पेड़ खिलाड़ियों के लिए छाया था। लोगों ने आरोप लगाया कि केवल पेड़ की छटाई कराना थी, लेकिन उद्यानी शाखा के सुपर वाइजर भगवान श्री मारन की मौजूदगी के बाद आधा से अधिक पेड़ काट दिया गया है। क्लब के सदस्यों नेखुद के पैसो से ही वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार कराया है, दूधिया रोशन के लिए खंभे हाईमास्क लाइटे लगवाई है।
रवि कुमार, ब्यूरो
- मार्केट लाइव: निक्केई और कोस्पी में गिरावट, अमेरिकी बाजार फिसले; क्रूड ऑयल ₹99 डॉलर के करीब
- ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर हमला 6 अप्रैल तक टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद
- पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी: डीजल पर शुल्क किया शून्य, पेट्रोल पर ₹10 की राहत
- ईरान-इजरायल युद्ध: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक
- जबलपुर मेडिकल कॉलेज: शिशु वार्ड में शार्टसर्किट से आग, NICU से 27 नवजात सुरक्षित शिफ्ट