संतनगर Update

Santnagar News : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सामने आई वैज्ञानिक सोच

संस्कार विद्यालय में वैज्ञानिक परियोजनाएं, मॉडल्स का प्रदर्शन


भोपाल. BDC News
संस्कार विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक परियोजनाओं और मॉडल का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ सिविल हास्पिटल के अधीक्षक डॉ जे.के. जैन, कर्नल नारायण पारवाणी व अन्य अतिथियों ने किया।


संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने कहा कि आप बच्चों की मेहनत और आपने अपने जीवन में जो सपने देखे है उसको देखने के लिए हम आए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से विद्यार्थियों को बहुत फायदे मिलते है और इससे विद्यार्थियों में टीम वर्क और सहयोग की क्षमता का विकास होता है। सिविल हॉस्पिटल के अधीक्षक जे.के. जैन ने कहा कि अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ रहने के लिए मोबाईल से ज्यादा आउटडोर खेल खेलना जरूरी है, स्वस्थ मस्तिष्क से आपका पढ़ाई में भी मन लगेगा, पढ़ाई हमेशा एकाग्रचित होकर करनी चाहिए।


कर्नल नारायण पारवानी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें कोई न कोई हुनर भी सीखना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा हमें नई चीजे सीखने को मिलती जैसे हमें किसी चीज के लिए कोई वस्तु नहीं मिल रही है, तो हम अपना दिमाग लगाकर उस वस्तु की वैकल्पिक वस्तु से वही चीज तैयार कर सकें। संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने विज्ञान प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कहा कि ये जो प्रोजेक्ट आप देख रहें हैं, वह कोई खिलौने नहीं हैं, बल्कि यह सब वास्तविक चीजें हैं, जिसकों बनाने में विद्यार्थियों द्वारा कड़ी मेहनत की गई और यह विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिये गए ज्ञान का परिणाम है।


शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा कि यदि देश में वैज्ञानिक पैदा नहीं होगें, तो देश कैसे आगे बढ़ेगा, प्रोजेक्ट बनाने का उद्देश्य देश की प्रगति दर्शाता है, हमें इंजीनियर और डॉक्टर के साथ सेना भर्ती एवं वैज्ञानिक बनने में भी रूचि लेनी चाहिए। सिन्धी कांउसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गुलाब जेठानी एवं महासचिव राजेश बेलानी ने भी अपनेविचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मिश्रा, मृदुला गौतम, कोर्डिनेटर सीमा शर्मा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *