Headlines

    संतनगर बुलेटिन @7PM 07 April 24

    संतनगर बुलेटिन @7PM 07 April 24
    👁️ 165 Views
    06

    संतनगर. BDC NEWS
    संतनगर में निर्मल नर्सरी विकास समिति ने शनिवार शाम पारिवारिक चैतीचांद उत्सव का आयोजन किया। निर्मल नर्सरी व आसापास रहने वाले परिवारों झूलेलालजी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में वेदांत संत लालसाईं, विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ निर्मल नर्सरी क्षेत्र में रहने वाले लोग सिंधी भजनों पर थिरके। शर्मा ने सिंधी समाज को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज परमार्थी, पुरूषार्थी है। सिंध में सब कुछ छोड़कर आने के बाद अपनी मेहनत पर आज आत्मनिर्भर हो गया है। देश की अर्थ व्यवस्था में भी योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में धनश्याम एंड पार्टी द्वारा सिंधी गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विकास समिति महासचिव मोहन लालवानी, संस्कार स्कूल के बसंत चेलानी, मप्र आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी, भाजपा नेता राम बंसल, राजेश बेलानी, व अन्य समाजजन मौजूद रहे।

    08

    संतनगर. BDC NEWS

    संत हिरदाराम नगर में 10 अप्रैल को निकलने वाली शोभा यात्रा मार्ग का जायजा यातायात पुलिस के अफसरों ने जायजा लिया। शोभा यात्रा समिति के संयोजक कन्हैयालाल इसरानी व भरत आसवानी,दिनेश वाधवानी, हरीश मेहर चांदनी, कन्हैया इसरानी, कवल जीत सिंह रंधावा, नरेंद्र लालवानी से चर्चा की। विजय कुमार दुबे acp ट्रैफिक ने उन सभी रास्तों को देखा जहां से शोभा यात्रा निकलेगी।

    संतनगर. BDC NEWS
    रखरखाव के चलते सोमवार आठ अप्रैल को संतनगर के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी से जारी जानकारी के अनुसार 11केवी सीटीओ फीडर पर काम चलेगा, जिसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे बिजली बंद रहेगी। परिवार होम्स, कुम्हार मोहल्ला, ग्रैंड जलसा गार्डन के पीछे, आइस फैक्ट्री, फॉर्च्यून गार्डन, भैसाखेड़ी, नई बस्ती, एवरग्रीन गार्डन के पीछे आदि कॉलोनी की सप्लाई बंद रहेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *