Headlines

    अनूठी पहल: कक्षाओं के नाम महापुरुषों पर, बच्चे लेंगे प्रेरणा

    अनूठी पहल: कक्षाओं के नाम महापुरुषों पर, बच्चे लेंगे प्रेरणा
    👁️ 341 Views

    भोपाल: BDC NEWS

    दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल ने एक अभिनव पहल की है। अब इस विद्यालय की कक्षाएं कमरा नंबर या कक्षा के नाम से नहीं, बल्कि देश के महान महापुरुषों के नाम से पहचानी जाएंगी। बच्चे अब कक्षाओं में “सुभाष चंद्र बोस कक्ष”, “शहीद भगत सिंह कक्ष”, “डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम कक्ष” जैसे नामों का उल्लेख करते हुए जाएंगे।

    विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस कदम से छात्रों को इन महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। कक्षाओं के ये नाम छात्रों को उनके त्याग, बलिदान और योगदान की याद दिलाएंगे, जिससे उनमें देशभक्ति और समाज सेवा की भावना विकसित होगी।

    संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी जी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ महान व्यक्तित्वों के मूल्यों को आत्मसात करने में सहायक होगा। सचिव बसंत चेलानी जी ने कहा कि बच्चे अब हर दिन इन महापुरुषों का नाम लेंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह कदम छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब विद्यालय में बच्चे अपनी कक्षाओं की पहचान उनके कमरा नंबर से नहीं, बल्कि गर्व से महापुरुषों के नाम से करेंगे।

    भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *