Headlines

    भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सहयात्रा निकली

    भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सहयात्रा निकली
    👁️ 242 Views

    संतनगर में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया, सीहोर तक गए


    हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में निकल रही सह यात्रा का संतनगर में स्वागत किया। सह यात्रा महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली जा रही, जिसमें संतनगर के कांग्रेसजन सीहोर जिले तक शामिल हुए।
    यात्रा में शामिल यात्रियों ने काली माता मंदिर में दर्शन कर मुख्य चौराहे पर उपस्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संतनगर से भ्रमण शुरू किया। वार्ड तीन में भैसाखेड़ी भोरी मंदिर में यात्रा ने विश्राम किया। उसके बाद यात्रा कोलूखेड़ी पहुंची। यह यात्रा आठ दिन बाद सांवरे पहुंचकर राहुल गांधी की मुख्य पद यात्रा में शामिल हो जाएगी।
    संतनगर पहुंचने पर चौहान ने बताया कि हमारी इस यात्रा का मकसद राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को मजबूत करना है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हम देश से भय का माहौल खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने कहा कि इस यात्रा के जरिए देश को एक सूत्र में बांधना है। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हम राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलकर देश में मंहगाई बेरोजगारी को खत्म करना चाहते हैं। भारत जोड़ा यात्रा में कांग्रेसी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *