भोपाल (संतनगर)|BDC News|bhopalonline.org
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर उपनगर संतनगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। यहाँ के ‘नुक्कड़ वाली माता मंदिर’ से लेकर भव्य मैरिज गार्डन तक, हर तरफ माता रानी के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धा और उल्लास के इस संगम में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।
धार्मिक अनुष्ठान और कन्या पूजन
नुक्कड़ वाली माता मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जावान हो उठा।
- कन्या पूजन: आचार्य पंडित रवि पटेरिया के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और चुनरी अर्पित की।
- आगामी कार्यक्रम: पंडित पटेरिया ने बताया कि अष्टमी के विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खाटू श्याम भजन संध्या: रात 3 बजे तक झूमे भक्त
संत हिरदाराम नगर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित ‘श्याम संकीर्तन’ ने समां बांध दिया। जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सीहोर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
- प्रमुख गायक: यशी चौरसिया, कान्हा व्यास, भास्कर पुरोहित और उत्कर्ष अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन पेश किए।
- भक्ति का उल्लास: “तेरा सगला काज बणासी, बाबो आसी…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु रात 3 बजे तक झूमते रहे।
- सहयोग: इस भव्य आयोजन में मालवा म्यूजिकल ग्रुप और ऐजे इवेंट का विशेष तकनीकी और संगीत सहयोग रहा।
रिपोर्ट: रवि नाथानी
- ईरान-इजरायल युद्ध: डोनाल्ड ट्रंप का दावा और होर्मुज स्ट्रेट में भारत को मिली बड़ी छूट

- पाकिस्तान को ठोका तालिबान ने, डूरंड लाइन पर तबाह कीं तीन चौकियां

- खजूरी बायपास फ्लायओवर विवाद: 8 गांवों का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने मांगा अंडरपास

- संतनगर में नवरात्रि की धूम: कन्या पूजन और भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

- उड़ान योजना 3.0 और IVFRT विस्तार: कैबिनेट ने 30,640 करोड़ रुपये के बड़े फैसलों को दी मंजूरी

- चुनरी यात्रा में आस्था की शक्ति’: माता की चुनरी लेकर निकलीं हजारों बेटियाँ और माताएँ

- ‘दाना-पानी’ सत्र: सिद्धभाऊ ने सिखाए बच्चों को दया और करुणा के संस्कार

- LPG बुकिंग नियमों में बदलाव नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय ने अफवाहों पर लगाया विराम
