Headlines

    National Youth Day : संतनगर के विद्यालय विवेकानंदमय हुए

    National Youth Day : संतनगर के विद्यालय विवेकानंदमय हुए
    👁️ 297 Views


    भोपाल. BDC NEWS

    National Youth Day: स्वामी विवेकानंद जयंती पर संतनगर के स्कूलों में विवेकानंदजी को याद किया गया। बच्चे विवेकानंद बन कर स्कूल आए और युग पुरूष के आदर्शों का पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षाविदों, समाजसेवियों ने बच्चों को विवेकानंदजी के आदर्श ‘जीवन में सदैव स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने ‘ की सीख दी।

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail


    साधु वासवानी स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा आज मौका विवेकानंदजी को याद करने और सिंधी भाषा दिवस के लिए योगदान देने के संकल्प लेने का दिन है। एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव सुरेश जसवानी, सिंधी साहित्यकार मोहित शेवानी और समाजसेवी कन्हैयालाल रामनानी, शिक्षाविद बसंत चेलानी ने विवेकानंदजी के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

    विवेकानंद मय हुआ विद्यालय

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(1)

    संस्कार पब्लिक स्कूल 350 बच्चे विवेकानंद जयंती पर विवेकानंदजी के परिधान में आए। मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विवेकानंदजी ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी और भारत विश्वगुरू बनेगा। भारत उसकी राह पर चल रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि आज आप (बच्चे) स्वामी विवेकानंदजी की वेशभूषा में है, उनके आचरण को भी अपने जीवन में अपनाएं। सचिव बसंत चेलानी ने कहा महापुरूषों की जीवनियां हमें याद दिलाती है कि हम भी उनके पदचिन्हों पर चलकर जीवन को सार्थक कर सकते हैं। शिक्षाविद विष्णु गेहानी, समाजसेवी दीपक लालचन्दानी और घनश्याम थारानी ने भी अपने विचार रखे।

    छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(2)

    संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। योग प्रशिक्षक ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार के शारीरिक और मानसिक लाभों को बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

    • भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *