संतनगर Update

Mahashivaratri: शिवमय संतनगर.. भव्य बारात निकली भोले की.. अघोरी, सिंधी भगत साधना भी

भोपाल. BDC News

वैसे तो संतनगर में शिवरात्रि उत्सव मंगलवार से शुरू हो गया था। भव्य भोले की बारात निकली, मंदिरों में अभिषेक के आयोजन हुए। मंगलवार रात से पर्व की शुरूआत हो गई थी। भगवान शिव की अघोरी साधना की गई। बुधवार को सुबह से ही मंदिरों-दरबारों में शिव अभिषेक, पूजा-अर्चना, हवन और कालसर्प की पूजा शुरू हो गई थी। भोले की भव्य बारात भी निकली।


उपनगर में शिवरात्रि की पूर्व बेला में मंगलवार रात मिनी मार्केट में अघोरी साधना हुई। जागरण के साथ शिव के अनेक रूपों में लीलाएं दिखाई गईं अघोरी लीलाओं को देखने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्टेशन रोड उमापति शिव मंदिर में सिंधी भगत गूंजे। अभिषेक भी हुआ। जलाभिषेक और आरती की। शिव मंदिर, गिदवानी पार्क में हवन पूजन, अभिषेक व भंडारे का आयोजन हुआ। शिव मंदिर गोल चक्रा, इलाहाबाद बैंक रोड व अन्य सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की गई।


निकली भव्य शिव बारात
शिवरात्रि पर बेहटा गाँव से भव्य शिव बारात निकली, जिसमें डीजे, डमरू और ढोलों पर नाचते हुए शिव भक्त शामिल हुए। बारात संतनगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मुख्य मार्ग पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने शिव बारात का स्वागत किया। स्वागत के जगह-जगह प्रसादी के काउंटर लगाए गए थे।
12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन
ब्रह्माकुमारी आश्रम, सीआरपी ने शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए। कृष्णा प्लॉजा पार्किंग स्थल पर सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक भव्य झांकी में श्रद्धालुओं ने ज्योर्तिलिंगों के दर्शन किए।
माता मंदिर में हुआ अभिषेक
नुक्कड़ वाली माता मंदिर में महाकाल भोलेनाथ का सहस्त्र धाराओं द्वारा ब्राह्मणों ने अभिषेक कराया। विभिन्न पूजन भी कराए गए। पंडित रवि पटैरिया आचार्य राजेश शर्मा, ,दीपक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, मिथुन शर्मा, जीवन प्रसाद तिवारी के सानिध्य में अभिषेक हुआ। वहीं कालिका चौराहे पर श्रद्धालुओं ने बफार्नी बाबा के दर्शन किए। नवयुवक सभा भवन में स्थापित शिव मंदिर शिक्षाविद विष्णु गेहानी, वासदेव वाधवानी, महेश दयारामानी व अन्य ने शिव अभिषेक किया।

भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *