Headlines

बैरागढ़ पुलिस ने पकड़ी 53 लीटर शराब की खेप

बैरागढ़ पुलिस ने पकड़ी 53 लीटर शराब की खेप
👁️ 473 Views


भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
बैरागढ़ में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार बेखौफ चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर बैरागढ़ पुलिस बैरागढ़ कलां से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ कलां की बम-बम कॉलोनी में अजय गोयल (23) को पुलिस ने देशी शराब का कारोबार करने के आरोप में पकड़ा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित की। आरोपी के पास से 53 लीटर शराब भी जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धार 34/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देर रात तक परोसी जाती है शराब
बता दे बैरागढ़ के आसपास के ग्रीन बेल्ट एरिया सहित हाई वे पर बने रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जाती है। इसके साथ ही होटलों में हुक्का पार्टियां हर शनिवार और रविवार रात को चलती हैं। पुलिस शराब परोसे जाने वाले ढ़ाबों एवं रेस्टोंरेट्स में कार्रवाई करती है, लेकिन लगातार कार्रवाई न होने अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है।
बढ़ रहा है कारोबार
* रवि कुमार, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *