संतनगर Update

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

  • महिलाएं साहस व आत्म निर्भरता के साथ आगे बढ़ें: निशा
  • साधु वासवानी स्कूल में हुआ आयोजन


भोपाल. BDC NEWS
साधु वासवानी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। नारी शक्ति का सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की डॉ. निशा श्रीवास्तव ने महिलाएं साहस व आत्म निर्भरता के साथ आगे बढ़ें।
नंदवानी भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत तरीके से हुई। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां नारियों की पूजा की जाती है। नारी शक्ति की पर्याय हैं, नारी इतिहास है। नारी सदैव वंदनीय है। आप सभी से यही कहना चाहता हॅूं कि अपनी शक्ति सामर्थ्य को पहचानों और आगे बढ़कर हर क्षेत्र में अपना परचम लहराओ।


डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे संस्कार कहते हैं जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं, महिलाओं से ही देश व घर समृद्ध बनता है, आज महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत है और हर जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं, नारी सशक्त तो पहले से ही है लेकिन अब उसे स्वावलम्बी बनना होगा और स्वावलम्बी बनने के लिए आपको आत्म निर्भर बनना होगा।

जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी कहा कि किसी भी देश की प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इतिहास गवाह है कि हर क्षेत्र में नारियों ने अपना परचम लहराया है। सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव सुरेश जसवानीजी ने कहा कि महिलाएं अपने आप में सम्मानित हैं। महिलाओं को आदिकाल से ही सम्मान दिया जाता है।
महिला सिपाही दीक्षा ने कहा महिला संबंधी अपराधों को कम करने के लिए महिलाओं में जागरुकता होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है जहां वे बेखौफ होकर अपनी बात कह सकती है क्योंकि अपराध सहन करना भी एक अपराध है, अतः महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें।

इनका सम्मान हुआ
महिला दिवस पर डॉ. निशा श्रीवास्तव, लेडी कान्स्टेबल दीक्षा व पूनम राजपूत का शाल श्रीफल व उपहार देकर सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हम दीप शिक्षा के हैं जग मगाएंगे जग में’ प्रस्तुत किया गया।


यह उपस्थित रहे
इस अवसर पर नरेश चोटरानी, दिनेश वाधवानी, डेटानी, विद्यालय की प्राचार्या सुतापा जॉयसवाल, पी.आर.ओ. दीपा आहूजा, शिक्षिका रुपाली मेशराम, ममता जनयानी, उषा सिंह, सुनीता झूरानी, प्रीति धनवानी, भारती संभवानी, पूजा दादलानी, नीतू मांधवानी, जीजी जैमन, केएस. मूर्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भावना कलवानी तथा आभार प्रदर्शन वासदेव मोतियानी ने किया।

सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में महिला दिवस मनाया गया। महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों ने साथी महिला कर्मचारियों के साथ केक काटा। कार्यक्रम में सेवासदन केप्रबंधन ट्रस्टी ए.सी. साधवानी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल की एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रश्मि ऑप्टे ने महिलाओं के सामर्थ्य, सेवा, सुश्रुषा और करूणा भाव के गुणों का उल्लेख किया । सभी महिला सहयोगियों को महिला दिवस की बधाई दी। महिला दिवस पर सेवासदन में महिला रोगयों को निशुल्क जांच की सुविधा दी गई थी, जिसमें 160 महिला की आंखों की जांच की गई।

भोपाल डॉट कॉम संतनगर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *