बैलगाड़ी सवार गणेशजी, जंगल में झूले पर झूल रहे

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

  • – संतनगर में दस दिनी गणेशोत्सव की धूम
  • – भव्य पंडालों में विराजे पार्वतीनंदन

हिरदाराम नगर। BDC NEWS

संतनगर में गणेशोत्सव में श्रीराम मंदिर में गोल्डन रंग की प्रतिमा के दर्शन हो रहे हैं। भगवान गणेश बैलगाड़ी पर सवार हैं। जंगल में झूले पर झूलते हुए पार्वतीनंदन के दर्शन हो रहे हैं। ढोल ढमाकों के बीच बुधवार रात में प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला चला।

10 दिनी गणेशोत्सव में राजधानी के उपनगर संतनगर में भव्य पंडालों में श्री गणेशजी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कोरोना काल के चलते बीते सालों में पर्वों पर प्रतिबंधों का साया था, जो इस बार पूरे उत्साह में देखा जा रहा है। आजादी के 75 अमृत महोत्सव में बी वार्ड में तिरंगा थीम पर  झांकी सजाई गई है। मिनी मार्केट में  भगवान श्रीराम मंदिर में गोल्डन कलर की प्रतिमा स्थापित की गई है। पांच भाई मार्ग पर जंगल में  पार्वती नंदन झूनते दर्शन दे रहे हैं।

एच वार्ड में बैलगाड़ी पर गणेशजी के दर्शन हो रहे हैं। गिदवानी पार्क, एफ़ वार्ड, पीएनबी मार्ग, सीआरपी, आरा मशीन रोड़,वन ट्री हिल्स सहित विभिन्न स्थानों गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सम्राट उत्सव समिति के भरत आसवानी ने बताया कि देश की आजादी के 75वे वर्ष के चलते भव्य मन्दिर तिरंगा थीम पर बनाया गया है। लाइटिंग भी तिरंगा रंग में गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *