Sant Hirdaram Nagar railway station पुराना नाम क्या था… और क्यों? नया नाम क्यों दिया
भोपाल. अजय तिवारी. BDC News
old name of Sant Hirdaram Nagar railway station : संत हिरदाराम नगर स्टेशन कोड: SHRN मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेशन है। 1 फरवरी 2018 से इसका संचालन पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। पहले इस स्टेशन का नाम “बैरागढ़ ‘BIH’ था जो पश्चिम रेलवे के रतलाम डिवीजन का हिस्सा था
संत हिरदाराम नगर स्टेशन का नवीनीकरण 2021 में भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे ज़ोन द्वारा पूरा किया गया था। इसी साल, कोच गाइडेंस सिस्टम जो आने वाली ट्रेन का कोड और कोच नंबर प्रदर्शित करते हैं, स्टेशन पर स्थापित किए गए थे, इस प्रकार सुविधाओं का उन्नयन किया गया था। इन दिनों स्टेशन का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना में किया जा रहा है, जिसमें पूरी तरह स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। स्टेशन के साथ रेलवे बड़ी पार्किंग भी बना रहा है। स्टेशन रोड के चौड़ीकरण भी योजना है। स्टेशन के ब्रिज को दोनों ओर खोले जाने पर जोर दिया जा रहा है।
क्यों बदला नाम, पुराना नाम क्यों था बैरागढ़
संत हिरदारामजी की यह कर्म स्थली रहा, जिनकी जिंदगी 12 सदी के महामानव के रूप में है। एक छोटी सी कुटिया से संतजी ने मानव सेवा का वटवृक्ष तैयार किया, जिसकी छाया में बालिका शिक्षा, जरूरतमंदों की नेत्र चिकित्सा, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए संतजी के सेवा प्रकल्प काम कर रहे हैं। पुराना स्टेशन का नाम बैरागढ़.. द्वितीय विश्व युद्ध के कैदियों की मौजूदगी से जुड़ा था। संतजी के सेवा कार्यों के चलते स्टेशन को संतजी के नाम को समर्पित करने की मांग पूरी करते हुए स्टेशन का नाम संत हिरदाराम नगर स्टेशन किया गया।
- स्टेशन के बारे में
- एनएच 86, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, पिनकोड-462030
- राज्य: मध्य प्रदेश
- ऊंचाई: समुद्र तल से 519 मीटर ऊपर
- प्रकार: नियमित श्रेणी: n/a
- क्षेत्र: डब्ल्यूसीआर/पश्चिम मध्य डिवीजन: भोपाल
व्यावसायिक इलाके का स्टेशन
संत हिरदाराम नगर की बसाहट कुछ सालों पहले तक सिंधी बाहुल्य इलाके के रूप में होती थी, लेकिन विस्तार के साथ सभी धर्म की आबादी यहां रहने लगी है। यह स्टेशन राजधानी का व्यावसायिक इलाके वाला स्टेशन कहा जाता है, क्योंकि प्रदेश में कपड़ा कारोबार के नजरिये से स्टेशन दूसरे नंबर पर आता है।
बैरिकों के शहर का स्टेशन था
स्टेशन के आसपास विकास की बात करें तो कभी कैदियों की बैरिकों वाला इलाका बड़ी-बड़ी व्यावसायिक दुकानों वाला हो गया है। यहां फाटक रोड पर रेलवे फ्लाई ओवर का निर्माण अंतिम दौर में है। साथ ही प्रदेश का पहला डबल डेकर एलिवेटिड ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व (सांसद) आलोक शर्मा करते हैं। विधानसभा में रामेश्वर शर्मा (विधायक) प्रतिनिधित्व करते हैं। नगर निगम के स्तर पर जोन एक का हिस्सा है, जिसमें वार्ड तीन, चार और पांच आते हैं। दो पार्षद भाजपा के (राजेश हिंगोरानी, करिश्मा विकास मारण) व कांग्रेस के एक पार्षद (अशोक मारण) हैं।
खान-पान की बात करें तो सिंधी व्यंजनों का स्वाद इलाके की अपनी पहचान हैं। यहां का दान पकवान और आलू-अंडे की टिकिया प्रसिद्ध हैं।
SHRN to Bhopal distance
26 min (10.6 km) via Bairagarh Rd and VIP Road
Here’s the route converted into a table format:
1 | Head south on Station Rd | MAHALAXMI ENTERPRICES & CCTV CAMERA (L) | – |
2 | Turn left at Chuharmal Shukatmal | Allahabad Bank (R) | 300 m |
3 | Turn right at Lalghati Choraha | Kinara Apartment (L in 2 km) | 3.4 km |
4 | At Kohefiza Square, take 3rd exit | Archies Gallery (L) | 2.5 km |
5 | Turn left at Gauhar Mahal | SBI ATM (L) | 2.3 km |
6 | At Moti Masjid Square, take 2nd exit | Moti Masjid (R) | 170 m |
7 | At Chaar Batti Square, take 2nd exit | Munne Bhai Bakery Corner (R) | 650 m |
8 | Turn left at Kali Mandir Chauraha | Sultaniya Zanana Hospital (L) | 450 m |
9 | Turn right at Braj Digital Studio | Capital Building (L) | 600 m |
10 | Turn left after petrol pump (R) | – | 200 m |
11 | Arrive in Bhopal, Madhya Pradesh | – | 48 m |
These directions are for planning purposes only. You may find that construction projects, traffic, weather or other events may cause conditions to differ from the map results, and you should plan your route accordingly. You must obey all signs or notices regarding your route.