रीतेश कुमार, भोपाल।
BDC News | bhopalonlie.org
भोपाल-इंदौर मार्ग पर बने त कई गार्डन, रेस्टोरेंट और क्लब इन दिनों अपनी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चाओं में हैं। क्षेत्र के कुछ चर्चित प्रतिष्ठानों में न केवल निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, बल्कि आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी की गतिविधियों के सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है।
नियमों की अनदेखी और देर रात तक शोरशराबा
बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार जैसे खास दिनों पर ये आयोजन सुबह के शुरुआती घंटों तक जारी रहते हैं। तेज आवाज में संगीत और अन्य गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, आईपीएल मैचों के दौरान कुछ रेस्टोरेंट्स में कथित तौर पर ‘स्पेशल टेबल बुकिंग’ के माध्यम से सट्टेबाजी का खेल संचालित होने की खबरें मिल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इन स्थानों पर बड़ी रकम का लेन-देन होने की संभावना है, जिसमें बैरागढ़ और आसपास के इलाकों से आने वाले लोग शामिल बताए जाते हैं।
प्रशासनिक निगरानी पर उठ रहे सवाल
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि कई प्रतिष्ठान बिना उचित अनुमति या नियमों की प्रक्रिया को नजरअंदाज कर संचालित हो रहे हैं। यह भी चर्चा है कि विभाग की संभावित जांच से पहले ही कुछ सूचनाएं लीक हो जाती हैं, जिससे मौके पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी मुश्किल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और निरंतर निगरानी के अभाव पर चिंता व्यक्त की है।
रहवासियों की मांग: हो निष्पक्ष जांच
आसपास के रहवासियों का कहना है कि देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इन प्रतिष्ठानों के संचालन समय, अनुमति दस्तावेजों और वहां होने वाली गतिविधियों की गहनता से जांच करे ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष
इस संबंध में बैरागढ़ के एसीपी आदित्य राज सिंह ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमें कुछ होटलों और क्लबों में अवैध गतिविधियों और देर रात तक पार्टियों की शिकायतें मिली हैं। यह एक गंभीर विषय है और पुलिस इन सूचनाओं की सत्यता की जांच कर रही है। यदि कोई भी प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
लेटेस्ट न्यूज अपडेट
- भोपाल-इंदौर रोड के रेस्टोरेंट्स और गार्डन्स में देर रात तक पार्टियों और आईपीएल सट्टेबाजी! पुलिस ने कहा- कार्रवाई होगी

- MP : 10,801 करोड़ से सुधरेगा सड़क नेटवर्क, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और किसानों के लिए 2250 करोड़ की सौगात

- महिला आरक्षण : माेदी ने कहा- नए भारत की नियति, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

- Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर लुढ़के दाम; निवेश से पहले जानें नए भाव

- MP Weather Update: 15 अप्रैल से नया सिस्टम, पर राहत नहीं; मध्य प्रदेश में अब ‘लू’ का टॉर्चर, पारा पहुंचेगा 45 के पार

- शेयर बाजार क्रैश 2026: जापान से कोरिया तक हाहाकार, क्या फिर आएगी 1929 जैसी महामंदी?

- वैश्विक महायुद्ध की आहट: अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, ट्रम्प की ‘विनाश’ की चेतावनी से दुनिया में खौफ

- 13 अप्रैल 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक भविष्यफल
