Ashtami 2024 : अष्टमी-नवमीं अधूरी है कन्या पूजन, भोज के बिना

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

लेखक. गुरूदेव तिवारी

BDC NEWS
Ashtami 2024: आज 16 अप्रैल 2024 को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंलवार का दिन है। अष्टमी तिथि मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात के बाद बुधवार कल सुबह 5 बजकर 16 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

मां की साधना अधूरी रह जाएगी

चैत्र नवरात्र अष्टमी और नवमी तिथि कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ दिन होते हैं। कन्या पूजन के बिना मां की साधना पूरी नहीं होती है। कन्या पूजन में कन्या भोज कराया जाता है और दान दिया जाता है। पूजन के बाद श्रृंगार सामग्री भेंट करें। इसे पहले श्रृंगार मां माता रानी को अर्पित करना चाहिए।

कन्या पूजन की विधि (kanya pujan Ashtami 2024)

  • अष्टमी पर कन्या भोज कराने वालों को कन्याओं को घर जाकर न्योता देना चाहिए। याद रहे 11 वर्ष से अधिक उम्र कन्याओं की नहीं होना चाहिए।
  • भोज के लिए आने पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत करें, मां के जयकारे लगाएं, भजन गाएं।
  • भोजन से पहले पैर पखराई करें। अपने हाथों से उनके पैर को पानी से धोएं।
  • माथे पर अक्षत, फूल या कुमकुम लगाएं, इसके बाद स्वादिष्ट भोजन कराएं। हलवा, चना, पूरी और मिठाई खिलाना चाहिए।
  • भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

डिसक्लेमर- जो जानकारी आपको दी जा रही है, उसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य आप तक सूचना पहुंचाना है।

BDC NEWS अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और रहे अपडेट

BDC NEWS अब news.google.com पर भी उपलब्ध है। आज ही सब्सक्राइब करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *