मोहन सरकार का ‘जंबो’ फेरबदल
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार देर रात पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए 61 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद जारी इस सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
19 जिलों के एसपी बदले, विवादित चेहरों पर गिरी गाज
इस जंबो ट्रांसफर लिस्ट में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया है। प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। हाल ही में सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद एसपी मनीष खत्री को हटाकर पीएचक्यू भेज दिया गया है। वहीं, सिवनी के चर्चित हवाला कांड के बाद एसपी सुनील मेहता को भी जिले से हटाकर इंदौर का डीसीपी बनाया गया है।
यहां के कप्तान बदले गए
भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद नई पदस्थापना
सूची में उन अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है जो हाल ही में डीआईजी (DIG) पद पर पदोन्नत हुए थे लेकिन जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
- शैलेंद्र चौहान (रीवा SP): अब अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), भोपाल।
- मयंक अवस्थी (धार SP): अब डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर।
- असित यादव (भिंड SP): अब डीआईजी ग्वालियर रेंज।
- विवेक सिंह (DCP भोपाल): अब डीआईजी शहडोल रेंज।
Top Transfers At a Glance
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नवीन पदस्थापना |
| रवि कुमार गुप्ता | ADG रेल, भोपाल | ADG प्रशिक्षण, भोपाल |
| राजाबाबू सिंह | ADG प्रशिक्षण | ADG रेल, भोपाल |
| डी.पी. गुप्ता | ADG शिकायत | ADG सामुदायिक पुलिसिंग |
| अमित सिंह | एडिशनल सीपी, इंदौर | DIG विसबल |
| अमन सिंह राठौड़ | SP शिवपुरी | DCP इंदौर |
| विकास सहवाल | SP सागर | DCP भोपाल |
| शिराज के.एम. | हॉकफोर्स | SP सिंगरौली |
| मनीष खत्री | SP सिंगरौली | AIG पीएचक्यू, भोपाल |
अतिरिक्त प्रभार और विशेष निर्देश
सरकार ने तबादलों के साथ कुछ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभारों में भी फेरबदल किया है:
- अनिल कुमार (स्पेशल डीजी): इन्हें लेखा एवं कल्याण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
- आदित्य मिश्रा (SP बालाघाट): इन्हें अपने वर्तमान पद के साथ-साथ हॉक फोर्स के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- मोहम्मद शाहिद अबसार: अब इनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी होगी।
लेटेस्ट अपडेट
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






