MP News: जेएन कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अनिरुद्र की एमपी में वापसी

MP News:  जेएन कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अनिरुद्र की एमपी में वापसी

भाेपाल. BDC NEWS

मध्यप्रदेश के प्रमुख विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद आरसीव्हीपी नरोन्हा, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश भोपाल के महानिदेशक जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है।

शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। इसके अलावा दिल्ली में आवासीय आयुक्त अनिरुद्र मुखर्जी को सरकार ने राजस्व मण्डल मध्य प्रदेश ग्वालियर का अध्यक्ष और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। 

इसके अलावा राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य सचिन सिन्हा को सीईओ सह महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश बनाया गया है।

जानिए आदेश

D 310125103031 page 0001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *