Headlines

    PM Modi Bhopal Visit : मोदी रोड का भोपाल में रोड शो, सागर व हरदा में चुनावी सभा

    PM Modi Bhopal Visit : मोदी रोड का भोपाल में रोड शो, सागर व हरदा में चुनावी सभा
    👁️ 220 Views

    Published by: Asha Tiwari, 23 April 2024

    भोपाल। BDC NEWS
    PM Modi Bhopal Visit : लोकसभा चुनाव प्रचार में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 24 अप्रैल को MP के दौरे पर रहेंगे। भोपाल में रोड शो, सागर और हरदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। भोपाल में मोदी के रोड शो को लेकर खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगे हुए हैं। यादव का कहना है सबसे अधिक बार प्रदेश आने का मोदी रिकॉर्ड बनाएंगे। एक किलोमीटर के रोड शो रूट पूरी तरह भगवामय होगा।

    चुनाव में प्रदेश में पांचवी बार

    मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, पीएम मोदी चुनावी माहौल के दौरान पांचवीं बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल में मालवीय नगर एयरटेल तिराहे से नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक पीएम मोदी को रोड शो होगा। सीएम ने रोड शो में 200 स्वागत मंचों पुष्प वर्षा कर मोदीजी का स्वागत किया जाएगा।

    हाथ में होगा कमल का फूल

    रोड शो में मोदी खामोश वोट का आग्रह करेंगे। वह हाथ में कमल का फूल लेकर 400 के टारगेट का पूरा करने का आग्रह मतदाताओं से करेंगे। सीएम यादव ने कहा, अपने कार्यकाल में मोदीजी ने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। हर साल प्रदेश के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रूपये अधिक की राशि मिल रही है। कांग्रेस सरकार में मोदी से पहले केवल डेढ़ सौ करोड़ रुपये मिल रहे थे। यही वजह है ‘एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी’ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *