Headlines

    MP LS election 2024 : चंबल में कांग्रेस को बड़ा झटका, रामनिवास रावत हो गए भाजपा के

    MP LS election 2024 : चंबल में कांग्रेस को बड़ा झटका, रामनिवास रावत हो गए भाजपा के
    👁️ 231 Views

    विजयपुर. BDC NEWS 30 April 2024
    MP LS election 2024 चंबल में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजयपुर में हुई सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। रामनिवास के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भाजपा में शामिल होने की वीडियो शेयर की है
    बता दें कि विजयपुर से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिंह सिकरवार को लोकसभा का टिकट दिए जाने से नाराज थे। वह पहले मुरैना में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दिन भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन कांग्रेस नेताओं के मनाने पर मान गए थे, लेकिन मंगलवार को विजयपुर में सीएम की सभा भी रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। रामनिवास रावत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं, हाल ही में उन्हें सिंधिया ने भी भरपूर सम्मान देने का भरोसा दिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *