MP Election mote : मतदान अधिकारी की मौत, 15लाख रूपये अनुग्रह राशि

MP Election mote :  मतदान अधिकारी की मौत, 15लाख रूपये अनुग्रह राशि
👁️ 253 Views

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंडला में मतदान अधिकारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

भोपाल : BDC NEWS

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जिला मुख्यालय मंडला में मतदान दलों की रवानगी के दौरान मतदान अधिकारी श्री मनीराम कांवरे (सहायक अध्यापक) की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है( न ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुग्रह सहायता प्रावधानों के अनुसार मृतक श्री कांवरे की धर्मपत्नी श्यामा बाई कांवरे को 15 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि मंजूर कर दी गयी है। साथ ही सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला को मृतक के परिवार के आश्रित पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रकरण शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

बता दें मतदान सामग्री लेते समय अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय में गुरूवार सुबह 8:10 बजे उनका दुखद निधन हो गया। लोकसभा संसदीय क्षेत्र मंडला में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *