MP CM…. निवेश को दिलाया भरोसा हर सेक्टर है निवेश की संभावनाओं से भरा.. आइए GIS में
हाइलाइट्स
- भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 को करेंगे शुभारंभ, समापन अमित शाह.
- दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है आयोजन के लिए राजधानी को.
- CM ने GIS के लिए उद्योगपतियों को दिया आमंत्रण
नई दिल्ली. अजय तिवारी BDC News
GIS को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली पहुंचे। वहां जीआईएस-2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उद्योगपतियों से संवाद किया। यादव ने भरोसा दिलाया मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं है। यहां नर्मदा, ताप्ती आदि नदियों की अपार जल राशि है, निरंतर बिजली उपलब्ध है, वन संपदा है, सड़कों, रेलवे और वायु मार्ग का अच्छा नेटवर्क है और उद्योगों को बड़ी रियायतें हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की उद्योग एवं निवेश नीति निवेशकों के लिए बहुत फ्रेंडली है। हम स्टार्ट-अप्स को विशेष महत्व दे रहे हैं। उद्योगों में विभिन्न प्रकार की रियासतों के साथ ही इस बात का सर्वाधिक ध्यान रखा जाता है कि उनके सारे काम समय से हो जाएं। मध्यप्रदेश में जमीन दिल्ली की तुलना में एक बटे 40 गुना और मुंबई की तुलना में एक बटे 100 गुना सस्ती है। मध्यप्रदेश में सभी सेक्टर में विशेष रूप से टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश की असीमित संभावना है। हम टेक्सटाइल्स पर 200 प्रतिशत इंसेंटिव देते हैं, हमारा कॉटन उच्च गुणवत्ता का है। मेरी जापान यात्रा के दौरान यूनिक्लो कंपनी के मलिक ने भी इस बात का उल्लेख किया था।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कर्टेन रेज़र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस-2025 के दिल्ली में इन्वेस्ट एम.पी. कर्टेन रेजर कार्यक्रम में कहा कि भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कर्टेन रेज़र केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर संभावनाओं से भरपूर, सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश की एक झलक थी। हमारे निवेश के 3डी मॉडल को आज दुनिया भर के उद्योग जगत ने सराहा है। मध्यप्रदेश आगे बढ़ते हुए एक इंडस्ट्री रेडी स्टेट बन रहा है। हमने सभी सेक्टर के उद्योगपतियों को न्योता दिया।
400 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
- आयोजन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसमें नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के निवेशक शामिल हुए
- 40 देशों के राजनयिक और व्यापारिक प्रतिनिधि, राजदूत, उच्चायुक्त, काउंसलर, मुख्य सचिव आर्थिक व व्यापारिक विशेषज्ञ आदि शामिल हुए।
- आयोजन में 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों से वन– टू–वन मीटिंग की गई।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जीआईए-2025 का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। देश-विदेश के 20 हज़ार से अधिक निवेशक, उद्योगपति एवं अन्य महानुभाव होंगे शामिल। साथ ही 40 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। समिट में शहरी विकास से लेकर आईटी तक, रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर टूरिज्म तक – हर सेक्टर पर फोकस्ड सेशन्स होंगे। मध्यम, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों हेतु एमएसएमई समिट एवं प्रवासी मध्यप्रदेश समिट आयोजित की जाएगी।
CM है डायनेमिक एवं इंडस्ट्री फ्रेंडली : CS
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डायनेमिक और इंडस्ट्री फ्रेंडली है। उनका मानना है कि विकास समन्वित और चहुँमुखी होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इसी विचार के कारण मध्यप्रदेश में 7वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहली बार भोपाल में आयोजित होने जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस समिट के पहले प्रदेश के विभिन्न अंचलों में विकास को तीव्र गति से पहुँचाने के लिये रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो