Headlines

MP Board Result 2026 Out: 12 वीं में भोपाल की खुशी और चांदनी ने किया टॉप, पिछले 16 साल का टूटा रिकॉर्ड

इंतजार खत्म इंतजार खत्म

भोपाल।
BDC NEWS | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक समारोह में सिंगल क्लिक के जरिए रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष का परिणाम ऐतिहासिक रहा है, जिसने पिछले 16 वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

बेटियों का दबदबा: भोपाल की खुशी और चांदनी बनीं टॉपर

एक बार फिर परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी है। राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की दो छात्राओं, खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही छात्राओं ने 500 में से 494 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

परिणाम के मुख्य आंकड़े

  • कुल पास प्रतिशत: इस वर्ष नियमित (Regular) परीक्षार्थियों का सफलता प्रतिशत 76.01% रहा।
  • छात्राओं का प्रदर्शन: छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% दर्ज किया गया, जो छात्रों (72.39%) की तुलना में बेहतर है।
  • प्राइवेट छात्र: स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 30.60% रहा।
  • जिलावार प्रदर्शन: जिलों की रैंकिंग में झाबुआ पहले पायदान पर रहा, जबकि अनूपपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

    12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
  • कला समूह
  • श्रुति तोमर पिता रवींद्र सिंह तोमर, द्रोण अकादमी मुरैना- अंक 489
  • आकाश अहिरवार पिता शंकरलाल अहिरवार, शासकीय महाराजा बहु. उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 छतरपुर, अंक 489
  • विज्ञान-गणित समूह
  • श्लोक प्रजापति पिता विनोद प्रजापति, नूतन बाल विद्या मंदिर उमावि इंग्लिशपुरा सीहोर, अंक- 493
  • वाणिज्य समूह
  • चांदनी विश्वकर्मा पिता रामभुवन विश्वकर्मा, गुरुदेव शिक्षा केंद्र उमावि नीलबड़ भोपाल, अंक- 494
  • खुशी पिता दुर्गाप्रसा राय, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि शिवाजी नगर भोपाल, अंक- 494
  • कृषि समूह
  • तुलसी राजावत पिता राजेश्वर सिंह राजावत, शाउमा उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 शिवपुरी, अंक- 493
  • चंचल कुशवाह पिता लालाराम कुशवाह, इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा शिवपुरी, अंक- 493
  • ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह
  • शाइस्ताह कुरैशी पिता इकरार अहमद, शासकीय कन्या उमावि नौगांव छतरपुर, अंक- 485
  • जीव विज्ञान समूह
  • तन्वी कुमावत पिता संदीप कुमावत, तीरथबाई कलां चंद्र उमावि पलसीकर कॉलोनी इंदौर, अंक- 492
WhatsApp%20Image%202026 04 15%20at%2010.41.27%20AM%20(1)
  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के लिए शुरू हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से देरी से शुरू हो रही है।
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) का 10वीं 12वीं का परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। एमपी बोर्ड 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।
  • दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
  • जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
  • 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है, जिसमें पहली तीन रैंक हासिल करने वाले टॉपर्स की डिटेल इस प्रकार है

  • टॉपर 1. प्रतिभा सिंह सोलंकी- 499 अंक
  • टॉपर 2. अभय गुप्ता- 498 अंक
  • टॉपर 3. अक्षरा घोड़ेश्वर- 498 अंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *