देश में 19 फरवरी को सुर्खियों में रहीं खबरे… एक नजर में BDC NEWS@ bulletin
भोपाल डॉट कॉम बुलेटिन
कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर ब्रेक
दिल्ली. एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी चैप्टर पर विराम लग गया है। कमलनाथ ने भाजपा में न जाने की बात कही है। माना जा रहा है, कमलनाथ के भाजपा में एंट्री को लेकर प्रदेश के नेता रोड़ा बने हैं। बता दे कुछ दिनों से कमलनाथ- नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अचानक कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने के चलते अटकलों को पर लग थे। भाजपा का एक धड़ा नहीं चाहता था कि कमलनाथ भाजपा में आएं। लोकसभा चुनाव का गणित भी कमलनाथ के आने से ज्यादा बदलता नहीं दिख रहा था।
केन्द्रीय मंत्रियों-किसानों के बीच नहीं बन पाई बात
चंडीगढ़. केन्द्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच सोमवार को चौथे दौर की बातचीत हुई, केंद्र सरकार ओर मंत्रियों ने साफ किया चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार है। किसान नेताओं के बीच इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। सभी फोरमों में बात करने के बाद 21 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा, सरकार अपने प्रस्ताव के जरिए सिर्फ हरियाणा, पंजाब के किसानों को देख रही है जबकि आंदोलन देशभर के किसानों की फसलों के लिए है। धान पर सरकार एमएसपी देने के लिए राजी हुई है मगर पैदावार अपने हिसाब से कराना चाहती है। यह किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों ने सरकार को 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।
सपा ने किया लोस के लिए 11 प्रत्याशियों का ऐलान
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है। जयंत चौधरी की पार्टी को दिए गए सीट मुज्जफनगर पर भी सपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 27 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
10 लाख करोड़ की परियोजना की यूपी को सौगात
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज दूसरे राज्यों को भी सीखना चाहिए कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किस तरह के प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी मध्यम वर्ग की खरीद शक्ति बढ़ी है। उन्होंने एमएसएमई को यूपी की ताकत बताया।
ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, ईरान में फंसे 9000 भारतीयों को निकालने की तैयारी
Latest Hindi News: 1 नई दिल्ली। BDC News।bhopalonline.org पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वहां मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 13वें दिन भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अहम जानकारी साझा की है। विदेश…
सावधान! क्या केंद्र सरकार हर बच्चे को दे रही है फ्री मोबाइल? जानें 2026 की इस वायरल खबर का पूरा सच
Latest Hindi News: 3 नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर आग की तरह फैल रही है कि केंद्र सरकार ‘फ्री मोबाइल योजना 2026’ के तहत देश के हर बच्चे को मुफ्त स्मार्टफोन बांट रही है। अगर आपने भी ऐसा कोई वीडियो या मैसेज देखा है, तो रुक जाइए! कहीं आप किसी बड़े…
देश में ईंधन का संकट नहीं: सरकार ने संसद में दिया भरोसा, विपक्षी हंगामें के बीच बताई रणनीतिक तैयारी
Latest Hindi News: 1 नई दिल्ली|BDC News|bhopalonline.org वैश्विक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी अस्थिरता के बीच देश में ईंधन की आपूर्ति को लेकर सरकार ने बड़ी सफाई दी है। लोकसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि भारत के पास गैस का पर्याप्त भंडार है…
IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच, जानें मुंबई-चेन्नई के मुकाबलों की पूरी डिटेल
Latest Hindi News: 3 28 मार्च से सजेगा आईपीएल का रोमांच, RCB और SRH के बीच होगा ओपनिंग मुकाबला नई दिल्ली। स्पोर्ट्स डेस्क|BDC News| bhopalonline.org क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन…
थाईलैंड के कार्गो जहाज हमला: होर्मुज स्ट्रेट में लगी आग, 3 लापता | ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट
Latest Hindi News: 1 होर्मुज स्ट्रेट। BDC News| bhopalonline,org मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण जंग की लपटें अब व्यापारिक जहाजों तक पहुँच गई हैं। भारत आ रहे थाईलैंड के एक कार्गो जहाज ‘मयूरी नारी’ (Mayuree Naree) पर होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्टाइल (मिसाइल) से हमला किया गया है। ओमान के तट के पास हुए इस हमले में…
युद्ध का असर: “ईरानी खिलाड़ियों को ट्रम्प का सहारा”
Latest Hindi News: 3 क्या है पूरा विवाद? राष्ट्रगान न गाकर जताया था विरोध यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित महिला एशियन कप के दौरान ईरानी महिला टीम ने अपने देश का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। ट्रम्प की चेतावनी: ‘खिलाड़ियों को वापस भेजना होगी बड़ी मानवीय भूल’ राष्ट्रपति ट्रम्प ने…