Headlines

    हुजूर में जन कल्याण पर्व: सौगातों का सिलसिला जारी

    हुजूर में जन कल्याण पर्व: सौगातों का सिलसिला जारी
    👁️ 242 Views

    मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व में विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

    भोपाल। BDC NEWS

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ‘जनकल्याण पर्व’ मनाया जा रहा है। सरकार के इस पर्व पर सोमवार को हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक ने ग्राम पंचायत सरवर, समसगढ़, बरखेड़ी वाज्याफ्त, मेंडोरी एवं मेंडोरा में मंगल भवन सहित अनेक सौगातें दी हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    इन कार्यों का किया भूमिपूजन

    • मेंडोरा में सामुदायिक शेड निर्माण, पंचायत भवन, नल-जल योजना हेतु पानी की टंकी, नाली निर्माण, कांक्रीट सड़क निर्माण, तार फेसिंग।
    • मेंडोरी में 24 लाख की लागत से सामुदायिक शेड का निर्माण।
    • बरखेड़ी वाज्याफ्त में सामुदायिक शेड निर्माण एवं कांक्रीट सड़क का निर्माण, कुशलपुरा में श्मशान शेड का निर्माण।
    • समसगढ़ में सामुदायिक शेड का निर्माण।
    • सरवर में सामुदायिक शेड का निर्माण।

    मंगलवार को इन ग्रामों को मिलेगी सौगात

    जनकल्याण पर्व के तारतम्य में मंगलवार को भी विधायक रामेश्वर शर्मा हुजूर की विभिन्न पंचायतों को विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह रसूलिया पठार, बरखेड़ा सालम, बकानिया खौंरी, पाटनिया, तूमड़ा आदि स्थानों पर मंगल भवन सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *