Headlines

    ‘भोपाल लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत हुजूर से आएगी’

    ‘भोपाल लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत हुजूर से आएगी’
    👁️ 231 Views

    BDC NEWS भोपाल

    लोकसभा चुनाव के लिए हुजूर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार को और तेज करने व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।

    01

    युवा सदन में विधायक शर्मा ने विधानसभा के बूथ, मंडल एवं जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता के साथ लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना को लेकर संवाद किया। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
    शर्मा ने कहा कि हुजूर से विधानसभा चुनाव में मतों का रिकॉर्ड तोड़ो था। लोकसभा में हुजूर विधानसभा से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे।

    02

    शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अप्रैल में कई विशिष्ट दिन हैं। 6 अप्रैल को हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि अपने घरों से निकलें व प्रत्येक बूथ पर जाएं और उत्सव मनाएं। 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाएं, बस्तियों में जाकर लोगों से बात करें उनके साथ उत्सव मनाएं
    फोटो : रामेश्वर

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *