Headlines

जानिए क्या-क्या कहा नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से

जानिए क्या-क्या कहा नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से
👁️ 2 Views

भोपाल -BY पंकज अग्निहोत्री

  • सागर में चौकीदारों की सीरियल किलिंग मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा Narottam Mishra का बयान आया है। मिश्रा ने कहा है कि पुलिस को अलर्ट पर है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में दौड़ता नजर आ रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
  • ऑनलाइन गेमिंग पर हाई कोर्ट के निर्देश में पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा हाई कोर्ट के आदेश आदेश सिर माथे पर है। उसका पूरा पालन किया जाएगा।
  • गणेशोत्सव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के नजर न आने पर मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ क्या एक भी बड़ा नेता नजर नहीं आया। अपने आप को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले कांग्रेस का एक भी मुस्लिम नेता नहीं था।
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेसी कांग्रेस तोड़ो अभियान में लगे हुए हैं। भाजपा चुनाव को देख कर कोई भी काम नहीं करती …कांग्रेस सिर्फ जनजाति की बात करती है हमारी सरकार काम करती है।
  • कांग्रेस के बूथ एजेंट नियुक्त पर भी मिश्रा का बयान आया। मिश्रा ने कहा कि वहां तो हर रोज नियुक्तियां होती हैं।
  • सिद्धा पहाड़ के उत्खनन पर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रम की स्थिति फैला रही है.हमारी सब धर्मों में आस्था है। मामला मुख्यमंत्रीजी के संज्ञान में है। मैं भी मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
  • कर्मचारियों की सर्विस आयु बढ़ाने के सवाल पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा क इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।
Ajay Tiwari is the Chief Editor of BDC News. A veteran of the industry, he brings over 20 years of...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *