FOB : बड़ी समस्या निदान की ओर, मार्च 2025 तक बदल जाएगा फाटक रोड

FOB : बड़ी समस्या निदान की ओर, मार्च 2025 तक बदल जाएगा फाटक रोड
👁️ 132 Views
  • विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण, कहा 14-14 फिट होगी सर्विस लेन, व्यापारियों के बारे में सोचेंगे

भोपाल. रवि कुमार, BDC NEWS
संतनगर में फाटक रोड का मौजूदा दृश्य सर्विस रोड में बाधा बन रहे निर्माण कार्य को हटाए जाने की कार्रवाई से तमाम आशंका भरा हो, लेकिन आने वाले समय में दशकों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद भरा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बीडीसी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा- प्लॉन में कोई बदलाव नहीं है। दोनों ओर 14-14 फिट की सर्विस लेन बन रही है। प्रभावित होने वालों की रोजी रोटी का ख्याल रखा जाएगा। ब्रिज निर्माण के शुरूआत से हम कह रहे हैं, जायजा लोगों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
फाटक रोड पर सर्विस लेन के लिए चल रही तोड़फोड़ के बीच विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को कार्य की प्रगति का जायजा लिया। पहले से तय दोनों ओर 14-14 फिट सर्विल लेन बनाए जाने एवं मार्च तक ब्रिज निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। शर्मा ने भरोसा दिलाया कि फाटक रोड के व्यापारियों की रोजी रोटी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

2025 मार्च तक पूरा होगा
बता दे संतनगर की दशकों पुरानी रेलवे फाटक पर अटकने की समस्या का निदान पूरा होने का वक्त आ गया है। लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा ने अपने हिस्से का ब्रिज का निर्माण फाटक के इस पार और उस पार पूरा कर लिया है। केवल सर्विस लेन का निर्माण बचा हुआ है, जिसके लिए दोनों ओर दुकानों के हिस्से को हटाने का काम शुरू हो गया है। मार्च 2025 तक ब्रिज से यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

सर्विस लेन का काम तेज
ब्रिज के निर्माण की प्रगति देखने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्विस रोड के लिए जगह को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। बताया गया कि पहले तय दोनों ओर 14-14 फिट सर्विस लेन बनाई जाएगी।

रोजी रोटी पर संकट नहीं
शर्मा ने कहा तोड़ फोड़ से प्रभावित होने वाले व्यापारियों की रोजी रोटी का ध्यान रखा जाएगा। बता दे ब्रिज निर्माण शुरू होने से पहले से व्यापारियों को ब्रिज नीचे कारोबारी की बात कही जा रही थी, जो व्यापारियों के एक राय न होने से बीच में प्लान से बाहर हो गई थी, लेकिन अधिकारी इस बात के संकेत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *