Headlines

    भोपाल: 14 साल की साली से जीजा ने किया रेप, गर्भवती होने पर खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

    भोपाल: 14 साल की साली से जीजा ने किया रेप, गर्भवती होने पर खुला राज; आरोपी गिरफ्तार
    👁️ 331 Views

    सार.. रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामले सामने आया है। राजधानी भोपाल में एक जीजा ने साली के बलात्कार किया। खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। जीजा को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    भोपाल.BDC News

    भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसी के जीजा ने दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक वारदात पीड़िता के घर में उस समय हुई जब वह अकेली थी। पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं और माँ मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना अक्टूबर महीने की है। आरोपी जीजा घर में अकेला देखकर आया और नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया, साथ ही किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

    शनिवार को जब नाबालिग के पेट में दर्द और उल्टियाँ होने लगीं, तो उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुँचे। जाँच के दौरान डॉक्टरों ने पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुँची पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसके बयान दर्ज किए। बयानों में पीड़िता ने अपने जीजा की तमाम करतूतों का खुलासा किया।

    पुलिस ने तत्काल आरोपी जीजा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *