कांग्रेस का एक ओर झटका, पंकज और दरबार भाजपा के हुए

BJP
👁️ 187 Views

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
चुनाव से पहले कांग्रेस में भगामभाग मची हुई है। शुक्रवार कांग्रेस को एक और झटका लगा है। इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी और महू से विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार भाजपा में आ गए है।
दोनों नेताओं ने भोपाल में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दे विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से अंतर सिंह दरबार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी। दरबार के भाजपा आने से कुछ नेताओं के खुश न होने की भी खबर है। विधायक उषा ठाकुर ने इस विषय से संगठन को अवगत कराने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *