व्यापारियों में गुस्सा, दो दिन का दिया अल्टीमेटम सीएम से मिलेंगे
संत हिरदाराम नगर BDC NEWS 01 JUNE 2024
Bhopal News : शुक्रवार रात संतनगर के सोना कारोबारी के साथ लूट करने की कोशिश की गई। मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र लालघाटी के पास का है। व्यापारी को घायल अवस्था में राजधानी के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सर्जरी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ के सोने के व्यापारी जितेंद्र वलेचा शुक्रवार रात 9:45 बजे भोपाल से दुकान बंद कर आ रहे थे। लालघाटी के पास बदमाशों ने लूट की कोशिश की। व्यापारी पर तलवार से वार किया गया, जैसे-तैसे वह खुद के बचाने में सफल रहा। लेकिन, उसके कंधे में और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। तत्काल व्यापारी को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को ऑपरेशन हुआ है।
सीएम से मिलेंगे व्यापारी
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता दादलानी पहुंच गए थे, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी है। दादलानी को कहना है पुलिस ने दो दिन अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। लूट की कोशिश और घायल करने की घटना से व्यापारियों में गुस्सा है। कोहेफिजा, बैरागढ़ में हो रहीं अपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेंगे।