Headlines

    कचरा खंती के आसपास रहने वालों को मिले शुद्ध पानी

    कचरा खंती के आसपास रहने वालों को  मिले शुद्ध पानी
    👁️ 275 Views

    – प्रोटेम स्पीकर ने समरधा में लगाई चौपाल
    – सड़क निर्माण के दिए निर्देश रामेश्वर ने

    भोपाल। BDC NEWS
    विधायक रामेश्वर शर्मा ने आदमपुर छावनी में नगर निगम की कचरा खंती का दौरा नगर निगम आयुक्त के वी एस चौधरी, ज़िला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया। शर्मा ने बताया कि आदमपुर छावनी में कचरे के निष्पादन हेतु निगम प्रशासन द्वारा एक छोटी मशीन लगायी गयी है बहुत जल्द इंदौर की तर्ज़ पर बड़ी-बड़ी मशीनों से कचरे का निष्पादन किया जाएगा।
    आपको बता दे कि पिछले महीने रामेश्वर शर्मा ने इंदौर जाकर उक्त मशीनो का अवलोकन भी किया था । शर्मा ने कहा कि कचरा खंती में जमा हुए हज़ारों टन कचरे से रिसने वाले पानी से आसपास के जल स्त्रोत दूषित हो चुके है जिस वजह से यहाँ नागरिको को शुद्ध पेय जल नहीं मिल पा रहा। शर्मा ने निगम आयुक्त को तत्काल पेय जल के तीन टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है । कचरा खंती के चारों ओर पौधे लगाए जाने को भी कहा। शर्मा ने खंती के आसपास मवेशियों को देखकर नाराज़गी जताई। शर्मा ने अर्जुन नगर से विस्थापित किये गए नागरिको से निगम प्रशासन द्वारा किये वादों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए ।
    समरधा में लगाई चौपाल
    जिला पंचायत, वन विभाग, लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समरधा जंगल में विधायक रामेश्वर ने चौपाल लगाकर पुराने राजस्व एवं वन विभाग के विवाद को सुलझाकर गौ शाला एवं सुदूर सड़क निर्माण का रास्ता साफ किया । शर्मा ने हरिपुरा से समरधा तक सड़क निर्माण का प्राक्कलन बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये है । शर्मा ने बताया कि समरधा से प्रेमपुरा को सुदूर सड़क में जोड़ा जाएगा जिसका निर्माण जल्द पंचायत द्वारा कराया जाएगा ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *