Headlines

ग्वालियर: रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से हमला, हालत गंभीर; मामला दर्ज

ग्वालियर: रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से हमला, हालत गंभीर; मामला दर्ज
👁️ 154 Views

ग्वालियर। डिजिटल डेस्कष
BDC NEWS
| bhopalonline,org

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की पुरानी छावनी स्थित जिनावली गांव में पुरानी रंजिश ने एक वीभत्स रूप ले लिया। मामूली विवाद के चलते पड़ोसी की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने एक युवक पर सरिये और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे अधमरा कर दिया।

घर के बाहर से उठाया, फिर की बर्बर पिटाई

रामअवतार जाटव ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी सुल्तान जाटव से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रविवार को सुल्तान अपने साथियों—लाखन जाटव, वीरबल जाटव, अनिल जाटव और अन्य लोगों के साथ कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। आरोपियों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। जैसे ही रामअवतार का भतीजा मोहन घर से बाहर निकला, आरोपियों ने उसे दबोच लिया और जबरन खींचकर दूर ले गए। घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसे सरिये और कुल्हाड़ी से बेरहमी से पीटा गया, जब तक कि वह मरणासन्न अवस्था में नहीं पहुंच गया।

चीख पुकार से गूंजा गांव, जान से मारने की धमकी

मोहन की चीखों को सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी मोहन को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए। भागते समय हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी। गंभीर रूप से घायल मोहन के हाथ, पैर, कमर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे आनन-फानन में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की दबिश जारी

पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुल्तान, लाखन, बीरबल, अनिल और राजवीर जाटव के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307), बलवा और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *