संत हिरदाराम नगर। रवि नाथानी
BDC NEWS| bhopalonline.org
पूज्य सिंधी पंचायत संतनगर के त्रिवार्षिक चुनाव की रविवार को दिनभर गहमागहमी रही। जनसेवा पैनल और श्री झूलेलाल सेवा पैनल के बीच मुकाबला था। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। लगभग 52 प्रतिशत यानी 2266 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के एक घंटे बाद मतगणना का काम शुरू हुअा। रात 11.30 बजे विजयी प्रत्याशियाेें के नामों को ऐलान किया गया। देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की गई, जनसेवा पैनल का दबदबा रहा। माधु चांदवानी एक बार फिर पंचायत के मुखी चुने गए।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही समाज के बुजुर्गों और युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रतिष्ठित बर्तन, ज्वेलर्स और कपड़ा व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। हालांकि, कुछ मतदाता पुरानी सूची के आधार पर वोट डालने पहुँचे, वहीं जिनका नाम लिस्ट में नहीं था, उनके चेहरों पर मायूसी भी देखी गई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रिटायर्ड बैंक अधिकारियों, शिक्षकों और वल्लभ भवन के अनुभवी रिटायर्ड कर्मचारियों ने चुनाव व्यवस्था की निगरानी की।
पैनलों के बीच जोर-आजमाइश
मतदान स्थल के बाहर दोनों पैनलों के पदाधिकारी और समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पंपलेट लेकर वोटरों से अपील करते नजर आए। चुनावी माहौल को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रखने के लिए चुनाव समिति की जमकर तारीफ हुई। गणमान्य नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई इस वोटिंग प्रक्रिया को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
यह चुने गए
- अध्यक्ष पद के लिए माधु चांदवानी ने 1626 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राज मनवानी को 600 मत मिले।
- उपाध्यक्ष पद पर शेरू रीझवानी (1663 मत) और भरत आसवानी (1641 मत) विजयी रहे।
- महासचिव पद पर राजकुमार राऊ वाधवानी (1193 मत) ने जीत दर्ज की।
- सचिव पद के लिए हरीश मेहरचन्दानी (1487 मत), सह सचिव के लिए किशोर साधवानी (1453 मत) व माधवदास पारदासनी (1321 मत), कोषाध्यक्ष के लिए राकेश शेवानी (1511 मत) और सह कोषाध्यक्ष के लिए अमित राजानी (1181 मत) निर्वाचित हुए।
- ऑडिट पद पर पुरषोत्तम हरचंदानी (1218 मत) ने जीत प्राप्त की।
- Gold-Silver Price Today (22 June 2026): सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

- शेयर बाज़ार अपडेट: मॉनसून की सुस्ती और ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बीच क्या करें निवेशक?

- मध्य प्रदेश मानसून अपडेट: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, मानसून में 10 दिन की देरी से बढ़ी चिंता

- आज का राशिफल 22 जून 2026: इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानें अपना दैनिक पंचांग
