भोपाल. रितेश नाथानी
BDC NEWS | BHOPALONLINE.ORG
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी खेल भी खूब चला। बैरागढ़ क्षेत्र के विजय उर्फ विज्जू को भोपाल क्राइम ब्रांच ने सट्टा लगाते हुए धर दबोचा है। पुलिस की कार्रवाई से साफ है उपनगर में ऑन लाइन-ऑफ लाइन सट्टा चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना पर बैरागढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर रहने वाला विजय उर्फ विज्जू काे क्राइम ब्रांच पुलिस ने लालघाटी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से पकड़ा। विज्जू पर शांति भंग करने की आशंका के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर भोपाल, जबलपुर में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बैरागढ़, कोहेफिजा, के साथ जबलपुर में पहले से कई मामले दर्ज हैं
- बैरागढ़ 49/06294, 323, 506, 34 (मारपीट और धमकी)
- बैरागढ़ 129/0613 जुआ एक्ट
- बैरागढ़ 204/1225 आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार)
- बैरागढ़ 1 7/15294, 323, 506
- बैरागढ़ 438/214 क सट्टा एक्ट
- कोहेफिजा485/234 क सट्टा एक्ट
- हनुमानताल (जबलपुर) 12/20244 (a) सट्टा एक्ट
- जहांगीराबाद935/202034, 380, 454 IPC (चोरी/नकबजनी)
- क्राइम ब्रांच (भोपाल)16/2020457, 380, 411 IPC (चोरी का माल बरामदगी)
पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना बैरागढ़: अपराध क्र. 43/161 — धारा 110
थाना बैरागढ़: अपराध क्र. 08/17 — धारा 110
थाना बैरागढ़: अपराध क्र. 63/231 — धारा 110
युवा डूब रहे कर्जे में
सट्टा के चलते बैरागढ़ के कई युवा बड़ी राशि गंवा चुके हैं। कुछ ने कर्ज के दबाव में बीते सालोें में अपनी जान दी है। बैरागढ़ में पुलिस का दबाव बढ़ने से सटोरियों ने अपने नये-नये ठिकाने बना लिए हैं। संपर्कों के जरिए उपनगर के बाहर से अपना कारोबार चला रहे हैं।
भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: आईपीएल के दौरान सट्टा लगाते विज्जू रायचंदानी गिरफ्तार, देखें क्रिमिनल रिकॉर्ड
भोपाल के बैरागढ़ में आईपीएल सट्टे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात सटोरिया विजय उर्फ विज्जू रायचंदानी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानिए उसका पूरा आपराधिक रिकॉर्ड।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी






