Headlines

    जबलपुर बरगी क्रूज हादसा : चौथे दिन दो और शव बरामद, मौत का आंकड़ा 13 पहुँचा

    AI Image AI Image
    👁️ 693 Views

    जबलपुर।
    BDC NEWS | bhopalonline.org


    जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के चौथे दिन रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार सुबह 9:40 बजे लापता कामराज आर. का शव पानी से बाहर निकाला गया। इससे पहले, सुबह करीब 6 बजे उनके 8 साल के भतीजे मयूरन की डेडबॉडी बरामद हुई थी, जो तमिलनाडु के त्रिची से परिवार के साथ घूमने आया था। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 13 हो गई है।

    चार दिनों तक चला सर्चिंग अभियान

    प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में हर दिन शवों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार शाम को भी दो बच्चों, श्रीतमिल (5 वर्ष) और विराज (5 वर्ष) के शव मिले थे।

    • हादसे के पहले दिन 4 शव बरामद किए गए थे।
    • दूसरे दिन रेस्क्यू टीम ने 5 शव निकाले।
    • तीसरे दिन 2 और आज चौथे दिन 2 और शव बरामद हुए। कुल मृतकों में 4 मासूम बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के अनुसार, एहतियात के तौर पर आज दिनभर सर्चिंग अभियान जारी रखा जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अब कोई लापता नहीं है।

    हादसे की वजह: ओवरलोडिंग

    यह भीषण हादसा 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे हुआ था, जब एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम के बीच पानी में डूब गया। जांच में सामने आया है कि क्रूज पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जहाँ केवल 29 लोगों की टिकट कटी थी, वहीं क्रूज पर करीब 47 पर्यटक सवार थे। तट से महज 300 मीटर की दूरी पर करीब 74 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया।

    कार्गो विमान से तमिलनाडु भेजे शव

    हादसे का शिकार हुए तमिलनाडु के पर्यटकों के शवों को उनके गृह राज्य भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से विशेष कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिची रवाना किया गया। हालांकि, शुरुआत में एक विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन बाद में दूसरे विमान से शवों को भेजा गया। मृतकों के परिजन भी इसी विमान से रवाना हुए हैं और प्रशासन अन्य राज्यों के मृतकों के शवों को भी भेजने की व्यवस्था कर रहा है।

    लेटैस्ट अपडेट


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *