भोपाल।
BDC News | bhopalinline.org
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राजधानी भोपाल सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर और विभागों के सचिव बदले गए हैं।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सीएमओ में बड़ी जिम्मेदारी
भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (2010) को अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी जगह प्रियंक मिश्रा (2013), जो वर्तमान में धार कलेक्टर थे, उन्हें भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
प्रशासनिक आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है:
- सागर: प्रतिभा पाल (2012) – पूर्व कलेक्टर, रीवा।
- धार: राजीव रंजन मीना (2012)।
- रीवा: नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (2012)।
- नर्मदापुरम: सोमेश मिश्रा (2013)।
- श्योपुर: अर्पित वर्मा (2015)।
- उमरिया: राखी सहाय (2015)।
- श्योपुर (अपर सचिव से): शीला दाहिमा (2015)।
- मैहर: बिदिशा मुखर्जी (2015)।
- सिवनी: नेहा मीना (2014)।
- झाबुआ: डॉ. योगेश तुकाराम भरसट (2017)।
- बैतूल: डॉ. सौरभ संजय सोनवणे (2017)।
- दमोह: प्रताप नारायण यादव (2016)।
- मंडला: राहुल नामदेव धोटे (2017)।
महिला अधिकारियों को मिली अहम कमान
सरकार ने इस फेरबदल में महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। राखी सहाय को उमरिया, शीला दाहिमा को श्योपुर और बिदिशा मुखर्जी को मैहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नेहा मीना को झाबुआ से हटाकर सिवनी का कलेक्टर बनाया गया है। सोनिया मीना को नर्मदापुरम कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में वित्त विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर का सचिव बनाया गया है।
विभागों में अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
- कृष्ण गोपाल तिवारी (2008): आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग से अब आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।
- शिल्पा गुप्ता (2008): सचिव, मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग।
- अभिषेक सिंह (2009): आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्य प्रदेश।
- श्रीकांत बनोठ (2009): आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग।
- रवीन्द्र कुमार चौधरी (2011): अपर सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग।
- संदीप जी.आर. (2013): श्रम आयुक्त, इंदौर।
- सुधीर कुमार कोचर (2014): कार्यपालन संचालक, एप्को (EPCO), भोपाल।
देखें पूरी सूची



यह भी पढ़ें..
- Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, जानें 30 मई को आपके शहर में क्या हैं भाव

- MP Weather Update: नौतपा की भीषण तपिश के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

- 30 मई 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक फल: जानें शनिवार का अपना भाग्यफल

- एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से जल्द शुरू करेगी उड़ान सेवाएं, राजा भोज एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी

- शेयर बाजार : निफ्टी 23,950 के पार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; फिजिक्सवाला और पीसी ज्वैलर पर टिकीं नजरें

- Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में आंधी से ढहा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

- Bhopal STF Raid : गांधीनगर में STF की बड़ी कार्रवाई, मकान में मिला नशीले कफ सिरप का भारी जखीरा

- MP Weather Update: भोपाल-रीवा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट
